एड़ाघौ में भव्य कलश यात्रा के साथ श्री शिव महापुराण कथा शुरु

ख़बर शेयर करें

मनान क्षेत्र के श्री दक्षिणी कैलाश आश्रम ऐड़ाद्यौ बिन्देश्वरी शिव महादेव मंदिर में श्री शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ कथा का आयोजन शनिवार से आरम्भ हो गया है कथा को लेकर समूचे क्षेत्र में जबरदस्त उत्साह है श्री शिव महापुराण के आयोजन से पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गयी जिसमें क्षेत्र की मातृ शक्तियों ने सैकड़ों की संख्या में भाग लिया

श्रीमहंत विश्वंभर गिरी महाराज जी के दिशानिर्देशों में एवं महंत श्री हरीगिरी महाराज जी की अध्यक्षता में ब्रह्मलीन महंत महादेव गिरी महाराज नागा बाबा, ब्रह्मलीन महंत देवनारायण गिरी महाराज, ब्रह्मलीन महंत त्रिवेणी गिरी महाराज जी ऐड़ाद्यौ की मधुर स्मृति में यह विराट आध्यात्मिक आयोजन यहां किया जा रहा है
कथा के प्रथम दिन प्रसिद्ध कथा वाचक व्यास श्री मोहन चन्द्र पाठक ने अपनी सुमधुर वाणी से भक्तजनों पर शिव कथा की अमृत वर्षा करते हुए कहा कि जो प्राणी भगवान शिव के शरणागत है वह सदैव सुखी रहता है भगवान शिव कल्याण के देवता हैं इनकी भक्ति से सब कुछ प्राप्त हो जाता है

यह भी पढ़ें 👉  अनुमति मिलते ही नगर पंचायत लालकुआं करवाएगी 300 से 400 गौवंश के लिए शेड का निर्माण ,क्षेत्र को मिलेगी निराश्रित गौवंश से निजात

इस अवसर पर देवी दत्त जोशी, दीनदयाल शर्मा, गोविन्द बल्लभ जोशी, गिरीश चंद्र जोशी, भुवन चंद्र जोशी,मनोज जोशी,पूरन चन्द्र पन्त,पूरन चन्द्र सनवाल, भुवन चंद्र पाण्डे, महेश बोरा, शिव गिरी जी, योगेश जोशी,कमल जोशी, सोनू पाण्डे, सहित अनेकों मौजूद रहे
यजमान श्री हरीश चंद्र जोशी एवं श्री भण्डारी जी ने सभी आगन्तुकों का आभार जताया कलश यात्रा में मुख्य रूप से श्रीमती जानकी जोशी, मुन्नी जोशी, तुलसी देवी,कमला शर्मा,कमला जोशी,कमला देवी, हंसी देवी,रंजना जोशी, सुनीता जोशी, सुनीता देवी,आदि आदि ने भाग लिया।

Ad
Ad Ad Ad Ad
Ad