तीलू रौतेली अवार्डी विद्या महतोलिया ने मनाया सौहार्द सेवा सम्मान, 28 सहयोगियों को किया सम्मानित

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी।। रिम्पी बिष्ट
शनिवार शाम नगर निगम सभागार हल्द्वानी में तीलू रौतेली अवार्डी विद्या महतोलिया द्वारा एक सौहार्द सेवा सम्मान-2022 का आयोजन किया गया।
जिसमें सौहार्द सेवाजन संस्था से जुड़ी 28 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कालाढूंगी विद्यायक बंशीधर भगत, कार्यक्रम अध्यक्ष मेयर डॉक्टर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला व विशिष्ट अतिथि अधीक्षण अभियंता शेखर चन्द्र त्रिपाठी व रिटायर कुमाऊ डायरेकर स्वास्थ विभाग डॉक्टर मीना भट्ट द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम में सरस्वती वंदना डॉ गीता मिश्रा द्वारा की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विद्यायक बंशीधर भगत ने कहा कि विद्या महतोलिया बहुत ही संघर्षशील महिला है, जिन्होंने अपने कठिन परिश्रम, त्याग व समर्पण से निस्वार्थ भाव से समाज की सेवा करके इस महान पुरुस्कार को प्राप्त किया है, यह इसकी असली हकदार है। उन्होंने विद्या महतोलिया और उनकी संस्था सौहार्द जन सेवा समिति के कार्यों की सराहना की।

तीलू रौतेली अवार्डी विद्या महतोलिया ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य उन सभी सहयोगी जनों को सम्मानित करना है, जिन्होंने मुझे तीलू रौतेली पुरस्कार तक के सफर में किसी न किसी रूप में अपना सहयोग किया है। उन्होंने भावपूर्ण होकर सभी के प्रति अपना स्नेह भाव दिखाते हुए वर्तमान व पूर्व सहयोगी की खुलकर प्रशंसा की, और उनका दिल से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस सम्मान में उन सभी का योगदान है, जिन्होंने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से अपना सहयोग प्रदान किया था।
यहां मेयर डॉक्टर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला ने कहा कि विद्या महतोलिया एवम उनकी संस्था द्वारा पूरे शहर में स्वच्छता एवम पर्यावरण के लिए जो कार्य किए गए वो अति सराहनीय है। उन्होंने कहा कि नगर निगम हमेशा उनके सहयोग के लिए तत्पर है।
कार्यक्रम का मनमोहक संचालन- शांति जीना व रिम्पी बिष्ट ने किया।
कार्यक्रम में अठाईस प्रतभाओं का सम्मानित किया गया। जिसमें पर्यावरणविद मदन सिंह बिष्ट, किरन त्रिपाठी, शांति जीना, तनुजा पांडे जी, पूर्णिमा रजवार, नंदा पांडे जी, नीरजा बोरा, पी सी पंत, जानकी पोखरिया, माया उप्रेती, परमजीत सिंह पम्मा, अनिता शाह, भावना रावत, मंजू पाठक, ललिता चिलवाल, डॉक्टर गीता मिश्रा, ममता पांडे, शशि जोशी, भावना कांडपाल, काजल खत्री, मोहिनी रावत व मीरा उनियाल। कार्यक्रम में लता पंत गोविंद बिष्ट व कंचन सक्सेना का विशेष सहयोग रहा। यहां पत्रकार नागेश दुबे, डॉ नीरज वार्ष्णेय, कौशलेंद्र भट्ट, राधा चौधरी, डॉ गुंजन जोशी, सीमा देवल, जगदीश भट्ट सहित तमाम लोग उपस्तिथ थे।

Ad
Ad Ad Ad Ad
Ad