अटल उत्कृष्ट विद्यालय पतलोट में मनाया गया 74 वा गणतंत्र दिवस।

ख़बर शेयर करें

 

अटल उत्कृष्ट एस बी एस एम राजकीय आदर्श इण्टर कॉलेज पतलोट नैनीताल में 74 वा गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। प्रातः 8 बजे प्रभात फेरी निकाली गई,जो विद्यालय प्रांगण से होकर पतलोट बाजार तक गई।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य आशुतोष साह द्वारा क्षेत्रीय जनता को भी सम्बोधित किया गया।
विद्यालय में प्रधानाचार्य आशुतोष साह द्वारा ध्वजारोहण के उपरांत प्रस्तावित भाषण में विद्यालय की चुनौतियों और उपलब्धियों को रखा गया तथा देश की वर्तमान आवश्यकताओं के मद्देनजर नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को स्किलडेवलपमेन्ट के लिए प्रेरित किया।
तत्पश्चात शहीदों को याद करते हुए उनके चित्रों का अनावरण कर तथा शहीद बहादुर सिंह मटियाली की मूर्ति पर पुष्प अर्पित किए गए।
बच्चों द्वारा बेहद रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विद्यालय के विद्वान शिक्षकों डा हेमन्त कुमार जोशी,  गिरीश चंद्र,डा कमल बेलवाल, संजय कुमार,  गंगासागर व शेर सिंह बिष्ट द्वारा संविधान की प्रासंगिकता पर विचार रखे गए।
छात्र छात्राओं को विद्यालय के ईको क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रम के वाद विवाद, सामान्य ज्ञान, क्यारी प्रतियोगिता व लेख प्रतियोगिता के पुरूस्कार प्रमाण पत्र सहित वितरित किए गए।
विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान मटेला  शिव सिंह मटियाली, ग्राम प्रधान भदरेठा निर्मल सिंह मटियाली, पी टी ए अध्यक्ष  केशव दत्त त्रिपाठी, एस एम सी अध्यक्ष श्री महिपाल सिंह मटियाली व अभिभावक कुन्दन सिंह गौनिया आदि उपस्थित थे।
ग्राम प्रधान मटेला द्वारा विद्यालय में मंच निर्माण हेतु 1 लाख रुपए स्वीकृत किए जाने की घोषणा की गई।
इस अवसर पर बच्चों को मिष्ठान भी किया गया।
इस अवसर पर श्रीमती बेबी बिष्ट, गीता रजवार, कंचन बिष्ट व बालेश्वर सिंह आदि उपस्थित रहे।
संचालन  रमेश त्रिपाठी व बुशरा फिरदौस द्वारा किया गया।

Ad
Ad Ad Ad Ad
Ad