“माँ अवंतिका की कृपा से पूर्ण हुआ सामुदायिक भवन, लोकार्पण को लेकर उत्साह”
लालकुआँ। माँ अवंतिका कुंज मंदिर परिसर में निर्मित सामुदायिक विकास भवन का भव्य लोकार्पण समारोह 19 नवम्बर को प्रातः 10:30 बजे आयोजित होगा। कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं।
यह जानकारी मंदिर समिति के अध्यक्ष पूरन सिंह रजवार और महामंत्री भुवन पाण्डे ने दी।
लोकार्पण समारोह में प्रदेश और क्षेत्र के कई प्रमुख व्यक्तित्व शामिल होंगे। इनमें नैनीताल ऊधम सिंह नगर के सांसद अजय भट्ट, सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अजय गुप्ता, उपाध्यक्ष वाइस प्रसिडेंट नरेश चन्द्रा विधायक मोहन सिंह बिष्ट, नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह लोटनी, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरिश्चंद्र दुर्गापाल, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी, पूर्व विधायक नवीन चंद्र दुमका, सेंचुरी मिल के पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा, वरिष्ठ भाजपा नेता हेमंत नरूला, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रवि शंकर तिवारी, समाजसेवी बी.एल. पटवारी, पूर्व अध्यक्ष व पूर्व चेयरमैन पवन चौहान, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, तथा माँ भद्रकाली मंदिर के आचार्य योगेश पन्त शामिल रहेंगे।
इसके साथ ही निरंजनी अखाड़े के चेतन गिरी महाराज भी कार्यक्रम की पवित्र साक्षी बनेंगे। मंदिर परिसर में बना यह भवन धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण केंद्र बनने जा रहा है।
“माँ अवंतिका इस क्षेत्र की अधिष्ठात्री देवी हैं। उनके आशीर्वाद से मंदिर परिसर में सामुदायिक भवन का निर्माण समाज की प्रगति का मार्ग प्रशस्त करेगा। यह भवन आने वाली पीढ़ियों के लिए धार्मिक व सामाजिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा।” मंदिर के आस्थावान भक्तों का कहना है “माँ अवंतिका की कृपा से समाज सेवा और जनकल्याण के कार्यों में निरंतर वृद्धि हो रही है। यह भवन श्रद्धालुओं और स्थानीय समुदाय के लिए बेहद उपयोगी सिद्ध होगा। “माँ अवंतिका शिव शक्ति का दिव्य रूप हैं। उनके पावन धाम में बनाया गया यह सामुदायिक भवन भक्तों के उत्थान, सेवा और सद्मार्ग की प्रेरणा बनेगा। जहाँ देवी का वास होता है, वहाँ समृद्धि और मंगल अपने आप प्रवाहित होते हैं।” :
माँ अवंतिका की महिमा
माँ अवंतिका अद्भुत शक्ति और करुणा की देवी मानी जाती हैं। उनके नाम का उच्चारण भर से मन को शांति और ऊर्जा प्राप्त होती है। धार्मिक मान्यता है कि—
माँ अवंतिका भक्तों की रक्षा करती हैं और सच्चे मन से की गई प्रार्थना कभी व्यर्थ नहीं जाती। उनके धाम में: नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है परिवार में सुख-समृद्धि आती है रोग–व्याधियाँ शांत होती हैं मनुष्य के जीवन में नई दिशा और उत्साह उत्पन्न होता है
माँ अवंतिका का आशीर्वाद
भाव, भक्ति और विश्वास का अद्भुत संगम है।उनकी कृपा से लालकुआँ क्षेत्र में धार्मिक और सामाजिक चेतना निरंतर बढ़ रही है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
