हल्द्वानी। रिम्पी बिष्ट
आज शुक्रवार को हल्द्वानी बुध पार्क पर वन रैंक वन पेंशन के विसंगतियों के संबंध में पूर्व सैनिक कल्याण समिति हल्दूचौड़ के गौरव सेनानियों द्वारा एक शांति पूर्वक धरना प्रदर्शन किया गया।
तत्पश्चात उपजिलाधिकारी महोदय को देश के पीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।
हल्द्वानी स्थित पूर्व सैनिकों ने भी इस प्रदर्शन हिस्सा लिया।
हल्दूचौड़ से करीब 45 गौरव सेनानी थे।
जिसमें मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष सूबेदार बंशीधर पाण्डेय, उपाध्यक्ष सूबेदार आर के सिंह बिष्ट, कोषाध्यक्ष हवलदार शेखर उप्रेती, सेना मेडल, सूबेदार पूरन चंद्र जोशी, सूबेदार किशन सिंह बिष्ट आदि शामिल रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें