सेंचुरी मिल का ऐतिहासिक कदम पन्तनगर विश्व विद्यालय की भूमि पर दो सौ एकड़ में होगा वृक्षारोपण रोजगार सृजन की दिशा में होगा लाभ

ख़बर शेयर करें

 

लालकुआं/ क्षेत्रीय विकास एवं रोजगार के लिए सदैव प्रतिबद्ध व शिक्षा स्वास्थ्य जन सुविधाओं के विस्तार में अहम भूमिका निभाने वाली सेन्चुरी पल्प एण्ड पेपर मिल लालकुआँ ने क्षेत्र भर के विकास एवं रोजगार सृजन की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए गोविन्द बल्लभ पन्त कृषि एवम् प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पन्तनगर के साथ ऐतिहासिक समझौता किया है
विश्वविद्यालय की 200 एकड़ भूमि पर यूकेलिप्टस वृक्षारोपण करने हेतु सहमति पत्र पर सेन्चुरी पल्प एण्ड पेपर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय कौल एवम् विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ० मनमोहन सिंह चौहान की उपस्थिति में डॉ पंकज शुक्ला नियंत्रक ने हस्ताक्षर किये। इस भूमि पर सेन्चुरी पल्प एण्ड पेपर के सामाजिक वानिकी विभाग द्वारा क्लोनल विधि से विकसित लगभग 2 लाख पौधों का वृक्षारोपण किया जायेगा।

इस वृक्षारोपण से विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान के छात्रों को प्रयोगात्मक शिक्षा के साथ-साथ विश्वविद्यालय परिसर को हरा-भरा बनाने में भी मदद मिलेगी, एवम् विश्वविद्यालय के आय में वृद्धि होगी। भविष्य में वृक्षारोपण के क्षेत्रफल में प्रतिवर्ष वृद्धि की जायेगी। इस वृक्षारोपण से सेन्चुरी पल्प एण्ड पेपर को कच्चे माल के रूप में लकड़ी की उपलब्धता आंशिक रूप से सुनिश्चित होगी।

यह भी पढ़ें 👉  विधायक डॉ० मोहन सिंह बिष्ट ने क्षेत्रीय जनता को दी शारदीय नवरात्रि की हार्दिक बधाई, सभी की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिए की मंगल कामना

इस अवसर पर सेन्चुरी पल्प एण्ड पेपर के एचआर हेड डॉ० अरूण प्रकाश पाण्डेय, महाप्रबंधक नरेश चंद्रा, मुकुल रोहतगी, रविन्द्र कुमार सिंह तथा विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ एसपी सिंह, डॉ० अरविन्द तोमर, डॉ० सलिल तिवारी, डॉ o जयन्त सिंह मुख्य महाप्रबंधक फार्म सहित कई वैज्ञानिक एवम् अधिकारी उपस्थित रहे।

Ad
Ad Ad Ad Ad
Ad