नाग पर्वत के विराट रहस्य गुमनामी के साये में गुम पढ़िये रोचक स्टोरी

ख़बर शेयर करें
सनीउडियार/हवनतोली/बेरीनाग/बागेश्वर
जनपद बागेश्वर का सनीउडियार आध्यात्म जगत में प्राचीन काल से ही काफी प्रसिद्ध है।कभी शाण्डिल ऋषि की तपस्या का केन्द्र रहा यह पावन क्षेत्रं आज आध्यात्मिक पहचान के लिए छटपटा रहा है सनीउडियार का उडियार ही सनीउडियार की पहचान है।उडियार का तात्पर्य पर्वतीय भाषा में छोटी गुफा से है। शांडिल्य ऋषि की तपस्या का केन्द्र रही यह गुफा दुर्दशा का शिकार ही नही बल्कि गुमनाम है।कई स्थानीय वाशिदों को भी इस गुफा के बारे में जानकारी नही है।
बासपटान कांडा मोटर मार्ग में कमस्यार घाटी के अर्न्तगत सनीअडियार व हवनतोली क्षेत्रं प्राचीन समय में आध्यात्मिक विरासत की प्रमुख धरोहरे थी।मान्यता है,कि हवनतोली नामक स्थान पर महाप्रतापी नागों ने ऋषियों के साथ मिलकर विराट हवन का आयोजन किया था।तभी से यह स्थान हवनतोली के नाम से जगत में प्रसिद्व हुआ हवनतोली व सनीउडियार का जिक्र पुराणों में भी आता है।नागपुर नागभूमि के नाम से यह घाटी प्रसिद्व है।महर्षि व्यास जी ने भी इस रमणीक घाटी का जिक्र स्कंद पुराण में किया है।इसे शिव व शक्ति की वासभूमि के नाम से भी पुकारा जाता है।इसी पावन भूमि पर आस्तीक आदि ऋषियों ने नागों के साथ मिलकर वैभवशाली यज्ञ किया।इस महायज्ञ के बारे में पुराणों में विस्तार के साथ कथा आती है।जिसका संक्षिप्त सार इस प्रकार है नाग पर्वत व इस भूमि में निवास करने वाले नागों के मन में भगवान शिव की प्रेरणा से यह इच्छा जागृत हुई।कि इस क्षेत्रं बहुत विशाल यज्ञ का आयोजन करके ब्रह्मा जी के दर्शन किये जाएं।यज्ञ के आयोजन को लेकर नागप्रमुख मूल नारायण जी की अध्यक्षता में बैठक हुई।जिसमें फेनिल नाग सहित अनेक नागों ने भाग लिया फेनिल नाग के अनुरोध पर ब्रह्मणों व महर्षियों ने भद्रा का आवाहन कर यज्ञ आरम्भ किया।ऋषियों के आवाहन से जो भद्रा प्रकट हुई वह इस क्षेत्रं की पवित्र नदी है।इस नदी में स्नान का बड़ा ही महत्व है।पुराणों में कहा गया है।जो व्यक्ति श्रद्वा के साथ भद्रा नदी में स्नान करता है।वह ब्रह्म लोक का भागी बनता हैं।इस प्रकार नागों ने भद्रा की कृपा से यज्ञ सम्पन करके ब्रह्मा जी के दर्शन किए।
जिस गोपीवन भूभाग में नागों ने यज्ञ किया उस गोपीवन का भी पुराणों में अद्भूत जिक्र आता है।गोपीवन में महादेव जी का प्राचीन मंदिर है।जो श्रद्वा व भक्ति का संगम है।पुराणों में बताया गया है,कि गोपेश्वर का पूजन करने से सारी पृथ्वी की इक्कीस बार परिक्रमां का फल प्राप्त होता है यज्ञ के बाद नागसमुदाय ने नागपुर में पन्द्रह साल तक कामधेनु की सेवा व तपस्या की नागों की सेवा से संतुष्ट होकर कामधेनु ने नागों से वर मागनें को कहा नागों ने वरदान स्वरुप अनेक गो कुल मांगे।गायों के कुलों को प्राप्त करके नागों ने उनके चरने के लिए गोपीवन को चुना और गायों को चराने एवं उनकी रक्षा का दायित्व नागकन्याओं को सौपा गया।*नागकन्याओं ने गोपीवन में रहकर गाय चराने के साथ साथ शंकर का नियमित पूजन आरम्भ किया एक बार शिवलीला के प्रभाव से नागकन्यायें अर्थात् गोपियों की गायें ओझल हो गई गाये ढूढ़ते ढूढ़ते उन्हें इस क्षेंत्र में शाडिल्य ऋषि की गुफा के दर्शन हुए गुफा के प्रति गोपियों की जिज्ञासा बढ़ती गई।मूलनारायण की पुत्री ने नागकन्याओं सहित गुफा में प्रवेश का प्रयत्न किया लेकिन वे गुफा में प्रवेश करने में असफल हुई। तब उन्होंने शाण्डिल्य ऋषि का ध्यान करते हुए कहा यदि हमारी शिव भक्ति सच्ची है।तो हम गुफा को पार कर जाएं।इस तरह शिव कृपा से वे  गुफा में प्रवेश पाकर प्रविष्ट हो गई  उन्हें आशा थी कि यहां उन्हें शिव के दर्शन होगें निराश गोपिकाये गायों को ढूढते हुए दूसरे जगंल में पहुचीं जहां उन्होंने गायों के झुण्ड के बीच एक ज्योर्तिमय लिंग को देखा व उसकी स्तुति की स्तुति से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उस लिंग से प्रकट होकर गोपियों को दर्शन देकर कृतार्थ किया।इस तरह से  शाण्डिल्य ऋषि की इस गुफा व गोपीश्वर को प्रकाश में लाने का श्रेय नागराज मूलनारायण की पुत्री को जाता है।*
शनीउडियार के नाम से प्रसिद्व यह गुफा वर्तमान में घोर उपेक्षा की बीन बजाते हुए गुमनामी के साये में गुम है।यही हाल गोपीश्वर महादेव का है।सनातन धर्म के सजग प्रहरी शाण्डिल ऋषि कश्यपवंशी थे।भगवान श्रीरामचन्द्र जी के पूर्वज अंशुमान के पुत्र राजा दिलीप के ये पुरोहित थे केदारखण्ड़ के ६४वें अध्याय में नारदकृत शिव सहस्त्र नाम में भी शाण्डिल्य ऋषि का नाम आता है।
 शाण्डिल्य ऋषि की तपोभूमि सनीउडियार व हवनतोली,गोपीश्वर मंदिर के अलावा कमस्यार घाटी व नाग पर्वतों पर अनेक दुर्लभ मंदिर है।यदि इन्हें तीर्थाटन एंव पर्यटन से जोड़ा जाए तो ये आस्था व रोमाचं के प्रमुख केन्द्र बन सकते है।पवित्र नागपुर पर्वत में फेनिल नाग जी का मंदिर भी है।इनका पूजन करने से धन धान्य तथा सुख समृद्धि में बृद्धि होती है।इन्ही क्षेत्रों में कालीय नाग जी के पुत्र भद्रनाग जी का भी वास है।यही वह क्षेत्रं है।जहां नागराज माँ भद्रकाली का पूजन करते है।माँ भद्रवती देवी व भद्रनाग जी का पूजन करने से सर्प भय नही रहता है।भद्रा के दक्षिण की ओर कालीय नाग द्वारा माँ काली का पूजन किया जाता है।चटक,श्वेतक आदि नाम के कई नाग यहां अदृश्य रुप से वास करते है।पुराणों में दिशा निर्देश दिया गया है कि गोपीश्वर का पूजन करने के पश्चात् खर नामक महानाग का पूजन करना चाहिए //// रमाकान्त पन्त////
Ad
Ad Ad Ad Ad
Ad