पंखुड़ियाँ ने समाज मे उल्लेखनीय कार्य कर रही 9 महिलाओं को सम्मानित किया।

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी।
आज बुद्धवार को पंखुड़ियाँ सांस्कृतिक, पर्यावरण एवं दिव्यांग कल्याण समिति ने एक निजी रेस्टोरेंट में
नव ज्योति नारी शक्ति सम्मान समारोह आयोजित कर समाज मे उल्लेखनीय व उत्क्रष्ट कार्य कर रही 9 महिलाओं को सम्मानित किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि लेo कर्नल(रिo) बीएस रौतेला, विशिष्ट अतिथि-पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रश्मि लमगड़िया, पार्षद शैलेन्द्र दानू, एडवोकेट भूपेश दुम्का, विक्की योगी, श्रवण कुमार चौहान, दीपक कुमार ने सभी महिलाओं को सम्मानित करते हुए कहा कि समाज मे महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें आगे बढ़ाना होगा तभी वह आत्म विश्वास के साथ आत्म निर्भर हो सकती है। उन्होंने कहा कि समाज का स्तर तभी बढ़ सकता हूं, महिलाओं की स्तिथि में निरंतर विकास होगा।

यह भी पढ़ें 👉  माँ गंगा के शीतकालीन निवास स्थल मुखवा पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

इस दौरान डॉ अंकिता चांदना, पूनम गुप्ता, आशा दरमवाल, डॉ रेनू शरण, सुमन वार्ष्णेय, योगिता बनोला, निकिता सुरकाली, रेनू मौर्या, हिमांशी पलाड़िया को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में निर्मल जोशी, कपिल किशोर व गिरीश सिंह खाती ने अपनी मनमोहक गायकी से कार्यक्रम में शमां बांध दिया।
कार्यक्रम का संचालन- रिम्पी बिष्ट, मेघा त्रिपाठी व नेहा बिष्ट ने किया।
इस दौरान कौस्तुभ चंदोला, पंकज गोस्वामी, प्रकाश साही, मोहन दरमवाल, आशा साही सहित तमाम लोग उपस्तिथ थे।

Ad