पतलोट/अटल उत्कृष्ट शहीद बहादुर सिंह मटियाली राजकीय आदर्श इण्टर कॉलेज पतलोट नैनीताल में विभागीय एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी सुलोहिता नेगी के निर्देशन में प्रधानाचार्य आशुतोष साह के तत्वावधान में आजादी के अमृत महोत्सव पर तिरंगा यात्रा निकाली गई।
जिसमें छात्र छात्राओं समेत विद्यालय के शिक्षकों, अभिभावकों द्वारा जोश और उत्साह के साथ प्रतिभाग किया गया। छात्र-छात्राओं द्वारा भारत के नक्शे के प्रारूप में खड़े होकर सुंदर तरीके से स्वतंत्रता दिवस की झांकी बनाई गई। जो बेहद आकर्षक का केंद्र रही। देश के स्वतन्त्रता दिवस की 75 वी वर्षगांठ के मौके पर छात्र-छात्राओं द्वारा झांकी भी निकाली गई।
स्वतन्त्रता संग्राम से जुड़े सेनानियों को उनके द्वारा दिए गए नारों के साथ याद किया गया। साथ ही 8 अगस्त से प्रारंभ हुए हर घर तिरंगा के तहत निबंध, पेन्टिंग, पोस्टर व क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही बच्चों के लिए विशेष भोज का आयोजन किया गया।
प्रधानाचार्य आशुतोष साह ने बताया कि छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हर घर तिरंगा के कार्यक्रम पर प्रतिभाग किया है, साथ ही कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव पर इस वर्ष 2022 का स्वतंत्रता दिवस तिरंगे के सम्मान के लिए विशेष रूप से याद किया जायेगा और बच्चों व युवाओं में राष्ट्रीयता का भाव लायेगा। हमें अपने कार्यो से राष्ट्र ध्वज को ऐसा सम्मान देना चाहिए कि यह सदैव ऊंचाइयों पर लहराता रहे।
इस अवसर पर डा हेमन्त कुमार जोशी, कंचन बिष्ट, मुन्नी देवी, गीता रजवार, संजय कुमार, गंगा सागर, कमल चन्द्र, बालेश्वर सिंह, शोभित सचान आदि उपस्थित रहे।



लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
Welldone