दीपावली की सौगात के रुप में हल्दूचौड़ के इस ग्राम पंचायत की महिलाएं बना रही है सुन्दर झालर बाजार में बढ़ी मांग

ख़बर शेयर करें

 

ग्राम पंचायत बमेठा बंगर केशव हल्दूचौड़ की महिलाओं के समूहों ने पर्यावरण की स्वच्छता को लेकर इन दिनों विशेष जन जागृत्ति अभियान चला रक्खा है ग्राम पंचायत क्षेंत्र की महिलाएं बढ़ चढ़ कर प्लास्टिक हटाओं देश बचाओं अभियान में भाग ले रही है दीपावली के त्यौहारो को ध्यान में रखकर ऊन से निर्मित सजावटी मालाएं झालर की सुन्दर डिजायनिंग कर शानदार कार्य करते हुए एक नयी जागृत्ति आरम्भ की है

ग्राम प्रधान हरेन्द्र असगोला ने बताया ग्रामीण महिलाओं के समूहों के द्वारा बनाई गई मालाओं की डिमांड भी बहुत बढ़ रही है और लोगो को बहुत पसंद आ रही है। उन्होने बताया इन मालाओं की खास बात यह है कि इनके गंदे होने के पश्चात इनको धो कर पुनः प्रयोग भी में लाया जा सकता है।
उन्होनें कहा महिलाओं को आत्म निर्भरता के क्षेत्र में स्वावलंबन के जरिए हम सभी मिलकर अपने देश की आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकते हैं , देश को विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर कर सकते हैं क्योंकि महिलाएं देश के विकास में सर्वाधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं । हम सभी को भी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मदद करनी चाहिए जिससे महिलाएं आगे बढ़ कर देश का नाम ऊंचा कर सकें
उन्होने कहा प्लास्टिक को हटाना आज नितांत जरूरी है क्योकि इसका प्रकृति के प्रति घुलनशील ना होना भंयकर रोगों का कारण बनता है इस को जलाने पर गंदी और विषाक्त गै सै पैदा होनें से अनेक बिमारियां पनपती है
प्लास्टिक के कई हानिकारक प्रभाव होते हैं जो मानव सहित पूरे विश्व में हर जीव की समस्या बने हुए हैं। इसलिए ग्राम पंचायत की महिलाओं का यह अनूठा कार्य काफी सराहा जा रहा है

Ad
Ad Ad Ad Ad
Ad