उत्तराखंड स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी एवं उतराधिकारी संगठन ऊधम सिंह नगर उत्तराखंड की एक बैठक शुक्रवार को चुकटी देवरिया में सम्पन्न हुई। बैठक का शुभारंभ शहीद स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया ,जिसमें चौदह अप्रैल को प्रांतीय अधिवेशन के विषय में चर्चा हुई सभी लोगों ने अपने अपने सुझाव रखे । अध्यक्षता प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष ललित पन्त जी की रही संचालन सुभाष मिश्रा ने किया।
जसपुर, काशीपुर, बाजपुर,खटीमा,सितारगंज, किच्छा एवम् रुद्रपुर से आये स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी प्रतिनिधयों ने प्रान्तीय अधिवेशन को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर प्रताप सिंह धानक द्वारा लिखी पुस्तक ” स्वतंत्रता सेनानी गांव गोविंदनगर देवरिया एतिहास के आईने में ” ललित पन्त को भेट की गयी। बैठक में *प्रदेश के मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी को आमंत्रित* करने का निर्णय लिया गया।बैठक में जिलाध्यक्ष मनोहर चन्द्र लोहनी, ब्लाक अध्यक्ष भूपाल सिंह रावत, सचिव श्रीमती हंसी विष्ट, संरक्षक प्रताप सिंह धानक , जयप्रकाश सिंह , राजवीर मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष स्वतन्त्र मिश्रा, हेमराज शर्मा, नवल शर्मा, बलदेव सिंह, ब्लाक संगठन मंत्री नरेंद्र राज भर , कृष्ण चन्द्र पुनेठा मदन मोहन पाण्डे, महामंत्री गणेश पाण्डे, जिला संगठन मंत्री ठाकुर भगवान सिंह, शिवचरन परिहार , डॉ नन्दा बल्लभ पाठक, केशव चन्द्र तिवारी, तारा दत्त उपाध्याय , विरेन्द्र सिंह, विशन सिंह परिहार , इंद्रासन यादव, कैलाश चंद्र उपाध्याय आदि लोग मौजूद रहे।
*सादर*
मनोहर चन्द्र लोहनी
जिला अध्यक्ष स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवम् उत्तराधिकारी संगठन,उधमसिह नगर
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें