पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट के जन्मदिन के मौके पर संसदीय क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान जहां भाजपा कार्यालय में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। तो वहीं कई जगह सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। जिसमें महिलाओं को सम्मानित किया गया। इसके अलावा कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने धार्मिक आयोजन कर श्री भट्ट की लंबी उम्र की कामना की।
गुरुवार को सांसद श्री भट्ट के जन्मदिन के मौके पर नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए कार्यक्रम की शुरुआत APS स्कूल से हुई जहां विद्यालय परिवार ने आतंकवाद के समूल अंत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को और अधिक मजबूत करने के संकल्प के रूप में श्री भट्ट का जन्मदिन मनाया। इसके पश्चात श्री भट्ट भाजपा कुमाऊं संभाग कार्यालय मुखानी पहुंचे जहां पर कार्यकर्ताओं द्वारा हवन यज्ञ कर उनको जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी।
उधर श्री भट्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की श्री कोश्यारी ने उनके जन्मदिन पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। इसके पश्चात श्री भट्ट हल्द्वानी के कालु सिद्ध बाबा महाराज जी के दर्शन के लिए पहुंचे। साथ ही श्री भट्ट ने हल्द्वानी नगर निगम के वार्ड संख्या 40 लोहारिया साल तल्ला में मजदूर दिवस स्वच्छता अभियान में भाग लिया जिसमें मेयर गजराज बिष्ट भी मौजूद रहे। इस दौरान श्री भट्ट ने मजदूर दिवस के मौके पर अपने श्रम से इस देश को आगे ले जाने वाले श्रमिक भाइयों का सम्मान किया।
इसके अलावा लाल कुआं हल्द्वानी काशीपुर जसपुर सहित लोकसभा में कई स्थानों पर स्वीकार का जन्मदिन मनाया गया। जन्मदिन के मौके पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी शाहिद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के अलावा कई वरिष्ठ नेताओं विधायकों व दायित्व धारी ने दूरभाष पर श्री भट्ट को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी जिनका श्री भट्ट ने हृदय की गहराइयों से आभार जाताया है।



लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें