योग व आयुर्वेद को घर – घर पहुंचाने का लिया गया संकल्प

ख़बर शेयर करें

 

राष्ट्र निर्माण का पवित्र अभियान है आई एम सी : विवेकानन्द समस्तपुरी

* योग एवं स्वास्थ्य प्रशिक्षण सेमीनार के सफल आयोजन से क्षेत्रवासी उत्साहित
* महिलाओं ने बड़ी संख्या में भागीदारी कर जागरूकता का दिया परिचय़
* प्रधान मंत्री के ” स्वदेशी अपनायें-देश बचायें ” नारे के उद्घोष के साथ सम्पन्न हुआ. सेमीनार
किच्छा ( उधमसिंह नगर ), भारत को विश्व गुरु बनाने के संकल्प को साकार करने के लिए भारतीय समाज एक बार फिर जाग उठा है। इस दिशा में जहां एक ओर बड़़ी – बड़ी योजनाओं – परियोजनाओं पर काम हो रहा है वहीं देश को स्वस्थ, समृद्ध व सशक्त बनाने हेतु सरकार द्वारा प्राइवेट सैक्टर को प्रोत्साहित कर अनेकानेक अभियान चलाये गये हैं। इन्हीं में एक महान अभियान है ” आई एम सी ” का स्वस्थ भारत – समृद्ध भारत अभियान और यह राष्ट्र के नव निर्मांण का एक पवित्रतम् अभियान बन चुका है। यह बात आज यहां जनपद के किच्छा तहसील अन्तर्गत देवरिया स्थित प्रेम दीप फार्म हाउस में आयोजित सेमीनार में बोलते हुए विवेकानन्द समस्तपुरी ने कही।

योग एवं स्वास्थ्य प्रशिक्षण पर आयोजित सेमीनार में श्री विवेकानन्द ने कहा कि आई एम सी विशेषरूप से आयुर्वेद के क्षेत्र में नित नये शोध व कार्य करके राष्द्र निर्माण के अभियान में एक मजबूत भागीदारी निभा रही है। इतना ही नहीं उच्च गुणवत्ता वाले आयुर्वेदिक उत्पाद बनाने तथा नैटवर्किंग के जरिये रोजगार के असीमित अवसर उपलब्ध कराने के मामले में अपनी एक अलग पहचान बना चुकी है और आई एम सी विजनेस से जुड़े करोड़ों जागरूक व मेहनती नैट वर्कर्स की मेहनत से देश- विदेश में घर- घर तक पहुंच रही है।

यह भी पढ़ें 👉  महिला उत्पीड़न और अत्याचार के खिलाफ 30 सितंबर को हल्द्वानी की सड़को पर उतरेगी महिला कांग्रेस, जन आक्रोश रैली में रहेगी मुख्य भागीदारी: मधु सांगूड़ी

उन्होंने कहा कि “स्वदेशी अपनाएं देश बचायें” के संकल्प की सिद्धि के लिए अब करोडों भारतीय उठ खड़े हो गये हैं और आई एम सी विजनेस का विशाल नैटवर्क चार सौ से अधिक आयुर्वेदिक उत्पादों को घर -घर पहुंचाने के अभियान दिन रात जुटे हुए हैं और राष्ट्र निर्माण के अभियान में योगदान करने के साथ – साथ स्वयम् भी स्वस्थ, समृद्ध व सशस्त बन रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  गंगापुर आवास-विकास स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर के महंत ने की  "सत्य साधक गुरुजी " के साथ धर्म- चर्चा

क्षेत्र में पहली बार आयोजित एक अलग तरह के सेमीनार से क्षेत्रवासी खासे उत्साहित दिखाई दिये। सेमीनार में महिलाओं की बड़ी संख्या में भागीदारी रही। उन्होंने योग तथा आयुर्वेद को अपनाने व घर – घर ले जाने का सामूहिक संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें 👉  राजस्थानी कविताओं की शान थे कन्हैया लाल सेठिया

सेमीनार का आयोजन योग़ प्रशिक्षक व आई एम सी के गोल्ड स्टार लीडर दीपक देव तथा भानु पाण्डे के द्वारा किया गया और आई एम सी की स्थानीय टीम द्वारा अपने अपने स्तर से सहयोग किया गया।
सेमीनार में बड़ी संख्या में ऐसे लोग भी पहुंचे थे जो पहले अस्वस्थ रहते थे और आई एम सी उत्पादों के। सेवन से स्वस्थ हो चले हैं।
बहरहाल स्वस्थ, सुखी व समृद्ध जीवन के साथ ही सशक्त राष्ट्र के निमाण में आई एम सी,अपनी पूर्ण भागीदारी निभा रही है।
सेमीनार में समस्तीपुर विहार से मुख्य प्रशिक्षक के रूप में पहुंचे थे आई एम सी के क्राउन चेयर मैन विवेकानन्द

Ad
Ad Ad Ad Ad
Ad