भद्रकाली में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में कृष्ण के जन्म व बाल लीलाओं का हुआ सुन्दर वर्णन

ख़बर शेयर करें

 

भद्रकाली में चल रहे श्रीमदभागवत कथा के चौथे दिन श्रीकृष्ण के जन्म की कथा सुनकर आनन्द विभोर हुए श्रद्वालु
भक्तों की अपार भीड़ ने बिखेरी अध्यात्म की अनोखी छटा श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की अद्भूत कथा को सुनकर श्रद्वालु जन आनन्द विभोर हो उठे।प्रसिद्ध कथा वाचक व्यास स्वामी श्री डाo योगेश प्रसाद जोशी नवल जी महाराज ने कमस्यार घाटी बागेश्वर के भद्रकाली मन्दिर प्रांगण में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की सुन्दर कथा का वाचन करते हुए कहा जो प्राणी अपने आराधना के श्रद्वापुष्प प्रभु श्रीकृष्ण के चरणों में अर्पित करता है,अर्थात् जो श्रीकृष्ण की शरणागत है वह सदा अभयत्व पूर्ण जीवन जीकर मुक्ति का अधिकारी बनता है।तथा उसके रोग,शोक,दुःख,द्ररिदता एंव विपदाओं का हरण हो जाता है।श्री जोशी ने कहा कि भागवत तो साक्षात भगवान का स्वरुप है। इसके ज्ञान मात्र से ही मानव धन्य हो जाता है। वास्तविक व्यक्ति तो वही है जो इसके गुणों को अपनाता है। श्रीमद्भागवत मे भगवान ने कहा कि जब मनुष्य में अहम हो जाएं वहां मेरा दर्शन नहीं हो सकता। ईश्वरीय प्रेम के बिना मानवीय जीवन का कल्याण नहीं हो सकता। उन्होनें कहा धन का लालच मनुष्य को अंधा बना देता है इससे सबसे उपर उठकर श्रीकृष्ण की कृपा पात्र बनों।उन्होनें कहा श्रीमदभागवद कथा मनुष्य को सन्मार्गी बनने की प्रेरणा देती है यह आत्मा से परमात्मा का मिलन कराते हुए ईश्वरीय शक्ति का साक्षात्कार कराती है,
श्रीं कृष्ण जन्म की कथा के साथ चतुर्थ दिवस की मंगलमयी कथा में, वामन अवतार की कथागजेंद्र मोक्ष की कथा ,समुद्र मंथन की कथा ,भक्त अंबरीष का चरित्र,राम जन्म, मत्स्य अवतार , सत्य व्रत राजा व सगर की कथा, गंगा माता की कथा, एवं नंदोत्सव, की कथाओं के साथ-साथ प्रभु के पावन चरित्र का सुंदर वर्णन किया
इस अवसर पर माँ के भक्त गिरीश जोशी लम्बकेश्वर महादेव के उपासक चन्द्र शेखर कोठारी हर्षित जोशी संतोष काण्डपाल राजेन्द्र सिंह भण्डारी ठाकुर सिंह धपोला अनिल बिष्ट बिक्रम नेगी नरेन्द्र मेहरा मोहन सिंह बिष्ट खड़क सिंह धामी भुवन बचखेती गोपाल दत्त जोशी सुरेश रावत प्रदीप जोशी गिरीश चन्द्र जोशी पूरन चन्द्र जोशी महेश चन्द्र जोशी मनोज जोशी शेखर चन्द्र जोशी आनन्द बल्लभ जोशी नन्दा बल्लभ जोशी प्रदीप जोशी जय किशन जोशी विनोद जोशी अम्बिका जोशी नीमा जोशी गीता जोशी कमला जोशी रमा जोशी सहित अनेकों मौजूद रहे

Ad
Ad Ad Ad Ad
Ad