ज्यादा लोभ होने से पतन निश्चित होता है। : डाo मनोज चन्द्र पाण्डे।

ख़बर शेयर करें

 

हल्दूचौड़। रिम्पी बिष्ट
मनुष्य के जीवन में कई इच्छाएं होती हैं। हर इच्छा को पूरा कर पाना संभव नहीं होता। ऐसे में मनुष्य को अपने मन में संतोष (संतुष्टि) रखना बहुत जरूरी होता है ! असंतोष की वजह से मन में जलन, लालच जैसी भावनाएं जन्म लेने लगती हैं। जिनकी वजह से मनुष्य गलत काम तक करने को तैयार हो जाता है ! सुखी जीवन के लिए इन भावनाओं से दूर रहना बहुत आवश्यक होता है। इसलिए, मनुष्य को हमेशा अपने मन में संतोष रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि ज्यादा लोभ होने से पतन निश्चित होता है।

 

उक्त बातें आज शिवपुरी कॉलोनी बमेटाबंगर खीमा हल्दूचौड़ स्थित श्रीनागेश्वर महादेव मंदिर में चल रही श्रीदेवी भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ कथा के छठे दिन कथा वाचक डा० मनोज चंद्र पांडे ने कही।। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म में दान का बहुत ही महत्व है। दान करने से पुण्य मिलता है। दान करने पर ग्रहों के दोषों का भी नाश होता है ! कई बार मनुष्य को उसकी ग्रह दशाओं की वजह से कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है! दान देकर या अन्य पुण्य कर्म करके ग्रह दोषों का निवारण किया जा सकता है। मनुष्य को अपने जीवन में हमेशा ही दान कर्म करते रहना चाहिए।
इस दौरान उन्होंने देवी माता की लीलाएं सुनाई। उन्होने महिषासुर, राजा जन्मजेय, शुम्भ व निशुम्भ,, चंद मुंड, रक्तबीज की कथा सुनाई।

इस अवसर पर मंदिर समिति संरक्षक नारायण सिंह बिष्ट, अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह बिष्ट , उपाध्यक्ष भूपेश कुमार जोशी, सचिव किशन सिंह बिष्ट, कोषाध्यक्ष हरीश चंद्र पांडे, लेखाकार राजकुमार सिंह बिष्ट, बहादुर सिंह करायत, भगवत सिंह बिष्ट, भूपाल सिंह बिष्ट,
जीवन सिंह मेहरा, गणेश धारियाल, विपिन पंत, सुरेश पंत, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनीता बिष्ट, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य भास्कर भट्ट, बच्ची सिंह रावत, आनंद सिंह राणा, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, ईश्वर नेगी, हुकुम सिंह अधिकारी, नंदा बल्लभ भट्ट, रमेश चंद्र जोशी, प्रेम प्रकाश सिंह बिष्ट, कैप्टन खड़क सिंह राठौर, जितेंद्र सिंह बोरा, दिनेश सिंह बोरा, पंडित कैलाश चन्द्र जोशी, सुशील तिवारी, राधा बल्लभ भट्ट, पीताम्बर दत्त पांडे, कैलाश तिवारी, गिरीश चंद्र जोशी, महेश चंद्र जोशी, जोधा सिंह नेगी, पीताम्बर दत्त कोठारी, कैप्टन सतवाल, दीपक राठौर, विन्द्येश्वरी जोशी, सुबोध दीक्षित, पंडित हरीश चंद्र बेलवाल, अरविंद नोलिया, बीके जोशी, कमल बिष्ट, सुंदर सिंह कुंवर, शेर सिंह बिष्ट, नर सिंह बिष्ट, पीताम्बर दुम्का, नंदा बल्लभ सनवाल, चंद्रशेखर तिवारी, चन्द्री दत्त जोशी, संत लाल गुप्ता, भुवन बमेटा, एसएस लोहनी, विनेश कुमार शर्मा, महेश पन्त सहित तमाम श्रद्धालु लोग उपस्थित थे।

Ad
Ad Ad Ad Ad
Ad