देवी भगवती महाशक्ति ही परब्रह्मा है, जो विविध रूपों में विभिन्न लीलाएं करती है।: डा० मनोज चन्द्र पांडे

ख़बर शेयर करें

हल्दूचौड़। रिम्पी बिष्ट
श्रीमद् देवी भागवत् पुराण सभी शास्त्रों तथा धार्मिक ग्रंथों में महान है। इसके सामने बड़े-बड़े तीर्थ और व्रत नगण्य हैं। इस पुराण के सुनने से पाप सूखे वन की भांति जलकर नष्ट हो जाते हैं, जिससे मनुष्य को शोक, क्लेश, दु:ख आदि नहीं भोगने पड़ते। जिस प्रकार सूर्य के प्रकाश के सामने अंधकार छंट जाता है, उसी प्रकार भागवत् पुराण के श्रवण से मनुष्य के सभी कष्ट, व्याधियां और संकोच समाप्त हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि देवी भगवती महाशक्ति ही परब्रह्मा है, जो विविध रूपों में विभिन्न लीलाएं करती है।

 

 

उक्त बातें आज शिवपुरी कॉलोनी बमेटाबंगर खीमा हल्दूचौड़ स्तिथ श्रीनागेश्वर महादेव मंदिर में चल रही श्रीदेवी भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ कथा के चौथे दिन कथा वाचक श्रध्येय डॉक्टर मनोज चंद्र पांडे ने कही। इस दौरान उन्होंने रामायण के प्रसंग भी सुनाए, उन्होंने मर्यादा पुरुषोत्तम राम के सदचरित्र के विषय मे बताया, और उनके बताए हुए मार्ग पर चलने पर जोर दिया।

इस अवसर पूर्व केबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, पूर्व प्रधान इंदर सिंह बिष्ट, पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा, मंदिर समिति संरक्षक नारायण सिंह बिष्ट, अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह बिष्ट , उपाध्यक्ष भूपेश कुमार जोशी, सचिव किशन सिंह बिष्ट , कोषाध्यक्ष हरीश चंद्र पांडे, लेखाकार राजकुमार सिंह बिष्ट, बहादुर सिंह करायत, भगवत सिंह बिष्ट, भूपाल सिंह बिष्ट,
जीवन सिंह मेहरा, गणेश धारियाल, सुरेश पंत, विपिन पंत, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनीता बिष्ट, बच्ची सिंह रावत, आनंद सिंह राणा, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, ईश्वर नेगी, हुकुम सिंह अधिकारी, नंदा बल्लभ भट्ट, रमेश चंद्र जोशी, प्रेम प्रकाश सिंह बिष्ट, कैप्टन खड़क सिंह राठौर, पंडित कैलाश चन्द्र जोशी, सुशील तिवारी, अजयपाल, राधा बल्लभ भट्ट व सुरेश शर्मा, दीपक राठौर, गिरीश चन्द्र जोशी, नर सिंह बिष्ट, शेर सिंह बिष्ट, महेश चंद्र जोशी, विदेंश्वरी जोशी, पीताम्बर दुम्का, जितेंद्र बोरा, दिनेश बोरा, जोधा सिंह नेगी, नन्दा बल्लभ सनवाल, पंडित हरीश चंद्र बेलवाल, हरीश चंद्र जोशी, सुंदर सिंह कुंवर सहित तमाम श्रद्धालु लोग उपस्थित थे।

Ad
Ad Ad Ad Ad
Ad