वृंदावन के दर्शन श्रीकृष्ण की कृपा का प्रतिफल है: त्यागी

ख़बर शेयर करें

 

योगेश्वर भगवान श्री कृष्ण की नगरी वृदांवन से अपने स्वजनों सहित दर्शन करके लौटे प्रफुल्लित तीर्थयात्री एवं लालकुआं नगर के सामाजिक कार्यकर्ता अवनीश त्यागी प्रसन्न भाव से अपने यात्रा के अनुभव बांचते हुए कहते है,वाकई योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण यह लीलास्थली अतुलनीय है।पुराणों ने इस भूमि की ऐसी महिमां गायी है।जिसे शब्दों में नही समेटा जा सकता है।वे कहतें है, गोकुल नगरी से कंस के ताण्डवो से बचने के लिए नंद जी अपनें बंधु,बाधंव कुटुंबीजनों सहित वृदांवन में आ बसे थे। इस पावन अतुलनीय नगरी का स्मरण करते ही मनुष्य समस्त सतांपों से मुक्ति पा लेता है योगियों के ईश्वर योगेश्वर श्री कृष्ण की मनभावन मूर्ति जब हृदय रुपी आसन में बस जाती है।तो सारा अंधकार दूर हो जाता है।यहां के कण कण में उनकी दिव्य आलौकिक लीलाओं की आभा से मन श्रद्वा व भक्ति से झूम उठता है।

Ad
Ad Ad Ad Ad
Ad