शिवपुरी कॉलोनी में चल रही श्रीमद देवी भागवत महा पुराण ज्ञान यज्ञ में उमड़ी भीड़

ख़बर शेयर करें

 

हल्दूचौड़। रिम्पी बिष्ट
नवरात्रि से अभिप्राय केवल जीवन की नौ रातें अथवा नौ दिवस नहीं अपितु जीवन की नवीन या नईं रात्रियाँ अथवा दिवस भी हैं। जीवन में काम, क्रोध, लोभ, मोह व अंधकार का समावेश ही घनघोर रात्रि के समान है जिसमें प्रायः जीव उचित मार्ग के अभाव में भटकता रहता है। हमारे शास्त्रों में अज्ञान और विकारों को एक विकराल रात्रि के समान ही बताया गया है।

 

उक्त बातें आज शिवपुरी कॉलोनी बमेटाबंगर खीमा हल्दूचौड़ स्थित श्रीनागेश्वर महादेव मंदिर में चल रही श्रीदेवी भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ कथा के दूसरे दिन कथा वाचक डा० मनोज चंद्र पांडे ने कही उन्होंने कहा कि एक नईं दिशा, नईं उमंग, नया उत्साह देने की साधना काल का नाम ही नवरात्र है। माँ दुर्गा साक्षात ज्ञान का ही स्वरूप है ओर नवरात्र में माँ दुर्गा की उपासना का अर्थ ही ज्ञान रूपी दीप का प्रज्ज्वलन कर जीवन के अज्ञान के तिमिर का नाश करना है। उन्होंने हिग्रीव, श्री विष्णु भगवान व मधु कैटभ की कथा के प्रसंग भी सुनाए।

इस अवसर मंदिर समिति संरक्षक नारायण सिंह बिष्ट, अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह बिष्ट , उपाध्यक्ष भूपेश कुमार जोशी, सचिव किशन सिंह बिष्ट , कोषाध्यक्ष हरीश चंद्र पांडे, लेखाकार राजकुमार सिंह बिष्ट, बहादुर सिंह करायत, भगवत सिंह बिष्ट, भूपाल सिंह बिष्ट,
जीवन सिंह मेहरा, गणेश धारियाल, सुरेश पंत, विपिन पंत, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनीता बिष्ट, बच्ची सिंह रावत, आनंद सिंह राणा, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, ईश्वर नेगी, हुकुम सिंह अधिकारी, नंदा बल्लभ भट्ट, प्रेम प्रकाश सिंह बिष्ट, रमेश चंद्र जोशी, कैप्टन खड़क सिंह राठौर, जितेंद्र सिंह बोरा, दिनेश सिंह बोरा व कैलाश चन्द्र जोशी सहित तमाम श्रद्धालु लोग उपस्तिथ थे।

Ad
Ad Ad Ad Ad
Ad