यहाँ तेंदुए के हमले से महिला घायल।

ख़बर शेयर करें

 

चौखुटिया
:उत्तराखंड में मानव वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं बढ़ी हैं। वन्यजीवों खासकर तेंदुओं का आतंक बढ़ा है। कुमाऊं मंडल में मैदानी क्षेत्र से लेकर सभी जगह तेंदुओं ने बच्चों से लेकर महिलाओं और युवाओं तक को अपना शिकार बनाया है। तेंदुओं का आतंक इतना बढ़ गया है कि वन विभाग को इस खूंखार जानवर से बचने के लिए लोगों को उपाय बताने पड़ रहे हैं। विभाग तेंदुओं से बचने के लिए बड़ी-बड़ी एसओपी (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर) जारी कर रहा है, ताकि लोग सुरक्षित रह सकें। वही एक खबर चौखुटिया से सामने आ रही है जहां खीड़ा में तेंदुए ने एक महिला पर हमला कर दिया। वह करीब पांच मिनट तक तेंदुए से मुकाबला करती रही। इस ट्यूशन के लिए जा रहे बच्चों के शोर मचाने पर तेंदुआ भाग गया। महिला को सीएचसी में भर्ती किया गया है। उसे 25 टांके लगे हैं। खीड़ा बाजार से सिर्फ 100 फीट की दूरी पर बुधवार सुबह साढ़े छह बजे प्रेमा देवी (35) पत्नी भवान सिंह गोशाला जा रही थीं। अचानक घात लगाकर बैठा तेंदुए उन पर झपट पड़ा। प्रेमा ने साहस का परिचय दिया और करीब पांच मिनट तक तेंदुए का मुकाबला किया। प्रेमा देवी ने बताया कि इस दौरान वह तेंदुए से खुद को अलग करने के साथ ही शोर भी मचाती रहीं। इसी बीच ट्यूशन को जा रहे स्कूली बच्चे भी वहां पहुंच गए। बच्चों के शोर मचाने पर तेंदुआ भाग गया। सीएचसी चौखुटिया के डॉ. बृजेश उप्रेती ने बताया कि महिला के पैर, जांघ, मुंह सहित विभिन्न हिस्सों में 25 टांके लगाए गए हैं। कुछ स्थानों पर घाव गहरे हैं लेकिन फिलहाल वह खतरे से बाहर हैं। उन्हें रानीखेत राजकीय अस्पताल रेफर किया गया है। इधर, रानीखेत अस्पताल के ईएमओ डॉ. नरेंद्र ने बताया कि घायल महिला का इलाज चल रहा है। उनकी हालत खतरे से बाहर है।/// कैलाश पुजारी///

Ad
Ad Ad Ad Ad
Ad