अंतर्राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर माया देवी यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ़ लॉ, छात्रों ने नुक्कड़ नाटक के ज़रिये जागरूकता का दिया सन्देश

ख़बर शेयर करें

 

अंतर्राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर माया देवी यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ़ लॉ, छात्रों ने नुक्कड़ नाटक के ज़रिये जागरूकता का दिया सन्देश

देहरादून/विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर माया देवी विश्वविद्यालय, देहरादून के छात्रों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने और समाज में व्याप्त भेदभाव को दूर करने का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रभावशाली नुक्कड़ प्रस्तुति के जरिए मानसिक स्वास्थ्य के महत्व, भावनात्मक समस्याओं को समझने तथा जरूरत पड़ने पर उचित सहायता का संकल्प लिया।

विश्व स्वास्थ्य संगठन की ( WHO) थीम “स्वास्थ्य के लिए एक जुट रहे” रखी गई है। संयुक्त राष्ट्र और विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा रेखांकित इस संदेश का उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों के अनुभवों को सुनना तथा मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी नीतियों, सेवाओं और निर्णयों में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है। मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में वास्तविक बदलाव के लिए प्रभावित व्यक्तियों के अनुभवों और विचारों को महत्व देना आवश्यक है।

यह भी पढ़ें 👉  पर्दे के पीछे किसका 'खेल'? बिंदुखत्ता में बाहरी दखल से भड़का जनाक्रोश, क्या आर-पार की लड़ाई में एकजुट होंगे दो बड़े आंदोलन?

नुक्कड़ नाटक में स्कूल ऑफ लॉ एंड लीगल स्टडीज के संजीव, नीशा कुमारी और माधव बंसल ने भाग लिया। वहीं स्कूल ऑफ फार्मेसी से फरीद अख्तर मोहम्मद साहिब, वंश पाल, मयूर तथा प्रिंस सैनी ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई। इसके अतिरिक्त स्कूल ऑफ आर्ट्स के दिनेश टाक ने भी नुक्कड़ नाटक में जोरदार प्रस्तुति दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें 👉  पितृ पक्ष विशेष गरुड़ पुराण का पावन संदेश: अज्ञान में भी किया गया शिव-पूजन काट देता है यमपाश, मूल श्लोकों सहित जानें व्रत का दिव्य विधान

माया देवी यूनिवर्सिटी के छात्रों ने नुक्कड़ नाटक के जरिए, संदेश दया कि मानसिक स्वास्थ्य भी शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही महत्वपूर्ण है। मानसिक तनाव, चिंता, अवसाद और भावनात्मक कठिनाइयों को कमजोरी या सामाजिक कलंक के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। ऐसे समय में प्रभावित व्यक्ति की बात ध्यानपूर्वक सुनना, उसके प्रति संवेदनशील व्यवहार करना और उसे आवश्यक सहायता उपलब्ध कराना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ की सियासत में कौन है वह चेहरा, जिसने जीत लिया हर दिल? जब सादगी और सेवा की मूरत कमलेश चंदोला को मिला 'माँ अवंतिका' का पावन आशीष...

नुक्कड़ नाटक की सूत्रधार श्रीमती भावना अरोरा और डॉ. निधि गर्ग रही, कार्यक्रम का संकलन, कुमार मयंक एवं श्रीमती रविशा कुड़ियाल का रहा। इस अवसर पर डिप्टी रजिस्ट्रार श्री विनोद ठाकुर व डिप्टी रजिस्ट्रार श्री विजय कुमार, डॉ. आर. बि. सिंह, श्री अमित श्रीवास्तव, श्री पंकज चतुर्वेदी, श्रीमती क्रिस्टीना, सुश्री आरती, श्री अर्जुन सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम उपरांत स्कूल ऑफ लॉ एंड लीगल स्ट्डीज के संकाय-अध्यक्ष प्रो.(डॉ.)अनिल कुमार दीक्षित ने सभी प्रतिभागियों एवं लाभार्थियों का आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad