इतिहास के पन्नों में दर्ज मसूरी की वो चीखें… हल्द्वानी में जुटे आंदोलनकारियों के बीच अचानक क्यों गरमाई ‘सपनों के उत्तराखंड’ की बात?

ख़बर शेयर करें

 

हल्द्वानी। उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन के दौरान हुए ऐतिहासिक मसूरी कांड में शहीद हुए आंदोलनकारियों की स्मृति में उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद के कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने शहीदों को पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी और उनके बलिदान को नमन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हुकम सिंह कुंवर, अध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद ने कहा कि उत्तराखंड राज्य का निर्माण आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का परिणाम है। मसूरी कांड के शहीदों का बलिदान उत्तराखंड के इतिहास में सदैव स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहेगा। उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलन के शहीदों और आंदोलनकारियों के योगदान को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है।

यह भी पढ़ें 👉  महाभारत विजय का वह ‘अदृश्य रहस्य’... जहां अमृत कलश में स्पंदित है साक्षात पराशक्ति!

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रताप बिष्ट (जिलाध्यक्ष, भाजपा नैनीताल), मोहन पाठक (उपाध्यक्ष, राज्य स्तरीय खेल परिषद, उत्तराखंड), प्रमुख राज्य आंदोलनकारी जगमोहन चिलवाल, डॉ. बालम सिंह बिष्ट, दान सिंह बिष्ट, नरेश भट्ट, अधिवक्ता नरेश कांडपाल, राजेंद्र सिंह बिष्ट, डॉ. हरीश पाल, डी.एन. जोशी, पूर्ण चंद्र दानी, उमेश बेलवाल, जगदीश सिंह बिष्ट, देवी दत्त धौंडियाल, वीरेंद्र सिंह परिहार, दीपक रौतेला, रजत पंत सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  लापरवाही पर नपेगी गर्दन! गड्ढों को लेकर डीएम के तीखे तेवर से विभाग में हड़कंप, जारी हुआ अंतिम फरमान!, देखिये वीडियो

सभी उपस्थित लोगों ने शहीद आंदोलनकारियों को नमन करते हुए उनके संघर्ष एवं बलिदान को सदैव याद रखने तथा उनके सपनों के उत्तराखंड के निर्माण के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लापरवाही पर नपेगी गर्दन! गड्ढों को लेकर डीएम के तीखे तेवर से विभाग में हड़कंप, जारी हुआ अंतिम फरमान!, देखिये वीडियो
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad