गौला के मुहाने पर सांसों का पहरा: ‘शैल शक्ति’ के खुलासे के बाद जागा तंत्र, दिनभर चले हाई-वोल्टेज ड्रामे के बीच शुरू हुआ डायवर्जन

ख़बर शेयर करें

 

गौला के मुहाने पर सांसों का पहरा: ‘शैल शक्ति’ के खुलासे के बाद जागा तंत्र, दिनभर चले हाई-वोल्टेज ड्रामे के बीच शुरू हुआ डायवर्जन

बिन्दुखत्ता (नैनीताल): एक तरफ उफनती गौला नदी का खौफनाक तांडव और हर सेकंड दरकती जमीन, तो दूसरी तरफ प्रशासनिक लालफीताशाही की दीवार। बिन्दुखत्ता के इन्द्रानगर द्वितीय में दहशत और आक्रोश का ऐसा मंजर देखने को मिला, जहां अपने अस्तित्व को बचाने के लिए ग्रामीणों का सब्र आखिरकार फूट पड़ा। लोकप्रिय न्यूज पोर्टल ‘शैल शक्ति’ में खबर के प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद जब तंत्र की तंद्रा टूटी, तो शनिवार को नदी के किनारे दिनभर जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला।

यह भी पढ़ें 👉  थिएटर के अंधेरे में दिखा वह अलौकिक रूप... जब अचानक भाव-विभोर हो उठे सांसद, क्या था पर्दे का रहस्य?

‘शैल शक्ति’ के असर से हरकत में आया अमला पहाड़ों पर भारी बारिश के चलते गौला के विकराल कटाव और रातभर टॉर्च की रोशनी में पहरा देते खौफजदा ग्रामीणों की दास्तान सामने आते ही शासन-प्रशासन में खलबली मच गई। वरिष्ठ समाजसेवी हेमवती नन्दन दुर्गापाल सहित कई जनप्रतिनिधियों व प्रबुद्धजनों ने जमीनी हकीकत का मुआयना किया और सीधे जिलाधिकारी व सिंचाई विभाग के उच्चाधिकारियों से संपर्क साधा। नतीजतन, शनिवार सुबह सिंचाई विभाग ने नदी का रुख मोड़ने (डायवर्जन) के लिए पोकलैंड मशीन नदी में उतार दी।

राहत कार्य पर वन विभाग का अड़ंगा, बंधक बने कर्मचारी मशीन चलते ही तराई पूर्वी वन प्रभाग (गौला रेंज) के करीब आधा दर्जन वनकर्मी मौके पर पहुंचे और काम की अनुमति न होने की बात कहकर पोकलैंड को बाहर करवा दिया। कटाव की वजह से पहले ही दर्जनों किसानों की सैकड़ों एकड़ उपजाऊ भूमि जलमग्न हो चुकी थी, ऐसे में काम रुकते ही ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा। आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर वन दरोगा सुखबीर कौर, दीप आर्य, भुवन फर्त्याल, जमुना प्रसाद जोशी और अरुण कुमार शाह समेत पूरी टीम को बंधक बना लिया।

यह भी पढ़ें 👉  13 सितंबर को आस्था मॉल में क्या होने जा रहा है खास? नन्हे चेहरों के पीछे छिपे 'अनोखे अवतार' से चौंक जाएगा पूरा रामनगर!

शाम को सुलझा विवाद, डायवर्जन कार्य शुरू सुबह से देर शाम तक चले इस तनावपूर्ण गतिरोध के दौरान ग्रामीण हरीश पांडे सहित स्थानीय लोगों ने साफ कहा कि सुरक्षा दीवार न बनने से क्षेत्र पर बड़ी मानवीय त्रासदी का खतरा मंडरा रहा है। बाद में सिंचाई विभाग की ओर से अनुमति पत्र पहुंचते ही ग्रामीणों ने वनकर्मियों को जाने दिया। गौला रेंज के वन क्षेत्राधिकारी चंदन सिंह अधिकारी ने पुष्टि की कि अनुमति मिलने के बाद देर शाम दोबारा काम शुरू कराया गया। अंधेरा होने के कारण शनिवार रात रोका गया यह डायवर्जन कार्य रविवार से पूरी तेजी के साथ आगे बढ़ाया जाएगा, ताकि इन्द्रानगर को जल-समाधि के खतरे से उबारा जा सके।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ की फिजाओं में गूंजने वाली है किसकी जयकार? अंबेडकर पार्क में शनिवार शाम 5:30 बजे उठेगा रहस्य से पर्दा!
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad