हल्दूचौड़। रिम्पी बिष्ट
चिल्ड्रंस एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का भव्य आयोजन उत्साह, उमंग एवं भक्तिभाव के साथ किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती पुष्पा पाठक रहीं, जिन्होंने विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम का आयोजन कृष्ण स्वरूप मेमोरियल सभागार में किया गया, जहाँ श्रीकृष्ण की प्रतिमा को सुंदर झूले में आकर्षक रूप से सजाया गया। ला इन्फैंसिया के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने श्रीकृष्ण एवं राधा का मनमोहक स्वरूप धारण कर सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने सुंदर भजन, नृत्य एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर सभागार को आनंद और भक्ति के वातावरण से भर दिया।
इस अवसर पर भजन मंडली द्वारा राधा-कृष्ण के मधुर भजनों की प्रस्तुति दी गई। भजनों की मधुर धुनों से पूरा सभागार भक्तिमय हो उठा। विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों ने श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ श्रीकृष्ण के दर्शन किए।
कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक श्रीष पाठक, डायरेक्टर एग्जीक्यूटिव प्रियांशी पाठक, मैनेजिंग डायरेक्टर कविता पाठक, दीपांशी पाठक, प्रधानाचार्या मोनिका जोशी एवं शैक्षिक समन्वयक रेनू मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
इसके पश्चात विद्यालय परिसर में पारंपरिक दही-हांडी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। वहीं विद्यार्थियों ने राधा-कृष्ण पर आधारित मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का ध्यान आकर्षित किया और कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए आनंद, भक्ति, उत्साह एवं भारतीय संस्कृति से जुड़ने का सुंदर अवसर रहा
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
