नैनीताल में 5 सितंबर को भारी खतरे की आहट! अचानक क्यों बंद करने पड़े कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल? जानिए DM का बड़ा फैसला

ख़बर शेयर करें

 

नैनीताल 4 सितंबर 2026

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जनपद नैनीताल में दिनांक 5 सितंबर 2026 को *”Orange Alert”* की चेतावनी जारी की गई है, जिसमें कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की संभावना व्यक्त की गई है।
वर्तमान में जनपद के विभिन्न (पर्वतीय एवं मैदानी) क्षेत्रों में वर्षा हो रही है, जिसके फलस्वरूप नदियों/नालों/गधेरों में तेज जल प्रवाह एवं संवेदनशील स्थलों में भू-स्खलन होने की संभावना है, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित हो सकती है।
तद्क्रम में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी/अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नैनीताल ललित मोहन रयाल ने *दिनांक 05.09.2026 (शनिवार) को जनपद नैनीताल के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में 01 दिवसीय अवकाश घोषित* किये जाने के आदेश पारित किये हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ में आधी रात का सनसनीखेज खेल: दिल्ली में था परिवार और इधर बंद घर में जो हुआ उसने उड़ा दिए सबके होश!

साथ ही विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापक/शिक्षकगण एवं कार्यालय स्टाफ हेतु भी अवकाश अनुमन्य रहेगा।

उक्त आदेश नैनीताल शहर क्षेत्रान्तर्गत संचालित आवासीय शैक्षणिक संस्थाओं एवं विद्यालयों पर लागू नहीं होगा, जहाँ छात्र-छात्राओं हेतु शैक्षणिक एवं आवासीय सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध हैं।

यह भी पढ़ें 👉  वो कौन था जिसने चुपचाप विदा लेकर हजारों दिलों को रुला दिया? बिंदूखत्ता ने खो दिया अपना सच्चा सहारा

मुख्य शिक्षाधिकारी, नैनीताल एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी, नैनीताल को निर्देशित किया गया है कि उपरोक्त समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करायें। विचलन की दशा में सम्बन्धित के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जब देवभूमि में टकराए 'हर' और 'हरि': जानिए उस महासंग्राम का रहस्य, जहाँ आमने-सामने आ गए थे देवाधिदेव महादेव और योगेश्वर श्रीकृष्ण
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad