बिन्दुखत्ता (शैल शक्ति ब्यूरो)। भाई-बहन के अगाध स्नेह, विश्वास और परस्पर सम्मान के पावन महापर्व रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा बिन्दुखत्ता मण्डल अध्यक्ष किरन खड़ायत ने क्षेत्रवासियों, देवभूमि उत्तराखण्ड की वंदनीय मातृशक्ति और समस्त भाई-बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
किरन खड़ायत ने रक्षाबंधन के आध्यात्मिक एवं सामाजिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय सनातन संस्कृति में रक्षाबंधन केवल रेशम की एक डोर का बंधन नहीं, बल्कि मर्यादा, सुरक्षा, त्याग और नारी सम्मान का पावन महापर्व है। यह पर्व भाई और बहन के बीच निस्वार्थ प्रेम की उस अटूट डोर को मजबूत करता है जो जीवन के हर उतार-चढ़ाव में एक-दूसरे के साथ खड़े रहने का संबल देती है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में रक्षा-सूत्र केवल पारिवारिक परिधि तक सीमित न होकर समाज में नारी शक्ति के सम्मान, सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण का दिव्य संकल्प बन चुका है। जब समाज में बहनें और मातृशक्ति सुरक्षित, स्वावलंबी और सशक्त होंगी, तभी एक समृद्ध और संस्कारवान राष्ट्र का निर्माण संभव है।
किरन खड़ायत ने भगवान बदरी-केदार और माँ भगवती से प्रार्थना करते हुए सभी क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख, शांति, सौभाग्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
