राखी के धागे में पिरोया राष्ट्रप्रेम, विद्यार्थियों ने जवानों को बांधी राखी

ख़बर शेयर करें

 

हल्दूचौड़। रिम्पो बिष्ट
चिल्ड्रंस एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गुरुवार, 27 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर राखी प्रतियोगिता एवं विशेष कार्यक्रम का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। विद्यार्थियों ने रचनात्मकता के साथ भारतीय संस्कृति, राष्ट्रप्रेम और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना का सुंदर परिचय दिया।

कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि विद्यालय के विद्यार्थियों ने 34वीं वाहिनी आईटीबीपी लालकुआं पहुंचकर देश की सुरक्षा में तैनात जवानों की कलाइयों पर राखी बांधी। विद्यार्थियों ने जवानों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुखद एवं सुरक्षित जीवन की कामना की। वाहिनी के कमांडिंग ऑफिसर राजेश जोशी ने भी बच्चों का स्नेहपूर्वक स्वागत किया और उनके इस भावपूर्ण प्रयास की सराहना की।

यह भी पढ़ें 👉  घने जंगलों में पहरा देता था साक्षात सिंह! क्या है लालकुआं के इस चमत्कारी अवंतिका धाम का अनसुलझा रहस्य?

इसके साथ ही विद्यार्थियों ने लालकुआं कोतवाली पहुंचकर पुलिस जवानों को भी राखी बांधी। विद्यार्थियों ने रक्षाबंधन के पर्व को केवल पारिवारिक रिश्तों तक सीमित न रखते हुए देश और समाज की सुरक्षा में निरंतर योगदान देने वाले जवानों के साथ भाईचारे, सम्मान और अपनत्व का संदेश साझा किया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ के कायाकल्प और सौंदर्यीकरण को मिलेगी नई रफ्तार: नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह लोटनी ने रेलवे महाप्रबंधक से की अहम वार्ता

विद्यालय परिसर में आयोजित विषय-आधारित राखी निर्माण प्रतियोगिता में कक्षा 1 से 9 तथा कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कक्षा 1 एवं 2 के विद्यार्थियों के लिए जन्माष्टमी, कक्षा 3 से 5 के लिए देवी-देवताओं, कक्षा 6 से 8 के लिए भारतीय सेना तथा कक्षा 9 एवं 11 के लिए मधुबनी कला को विषय बनाया गया था।

विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार की राखियां तैयार कर अपनी कल्पनाशीलता और कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में रचनात्मकता एवं मौलिकता, विषयानुकूलता, स्वच्छता एवं सजावट, सामग्री के प्रयोग तथा आकर्षक पैकेजिंग को मूल्यांकन का आधार बनाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री से नहीं मिला ठोस आश्वासन, अब हल्द्वानी में महारैली की तैयारी! यूकेडी ने भी दिया समर्थन

विद्यालय परिवार ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, देशभक्ति, सामाजिक सौहार्द और सुरक्षा बलों के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करते हैं। रक्षाबंधन का यह पर्व विद्यार्थियों और सुरक्षा जवानों के बीच स्नेह, सम्मान और विश्वास का यादगार सेतु बन गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad