हल्दूचौड़ के दुम्काबंगर में 27 अक्टूबर से बहेगी श्रीमद् भागवत कथा की अमृतधारा, पूज्य कपिल देव महाराज कराएंगे अमृतपान

ख़बर शेयर करें

 

हल्दूचौड़ (नैनीताल): क्षेत्र के दुम्का बंगर बच्चीधर्मा स्थित श्री भूमिया मन्दिर प्रांगण में आगामी 27 अक्टूबर 2026 से भव्य एवं संगीतमय ‘श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ’ का आयोजन होने जा रहा है। 3 नवम्बर 2026 तक चलने वाले इस पावन धार्मिक अनुष्ठान में कथा व्यास परम पूज्य कपिल देव महाराज जी अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भक्ति रस और जीवन दर्शन से सराबोर करेंगे।

मंगल कलश यात्रा से होगा शुभारंभ आयोजन का शुभारंभ मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को प्रातः 8:00 बजे गणेश पूजन के साथ होगा, जिसके उपरांत प्रातः 9:00 बजे भव्य मंगल कलश यात्रा निकाली जाएगी। कथा महोत्सव के दौरान प्रतिदिन प्रातः 8:00 बजे नित्य पूर्वांग पूजन संपन्न किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  मंच पर जीवंत हुआ भक्ति और मर्यादा का भाव: आदर्श रामलीला कमेटी ने निशा जोशी, चन्द्रा कौर और राजकुमार सेतिया सहित कलाकारों को किया सम्मानित

प्रतिदिन दोपहर में बहेगी ज्ञान गंगा प्रतिदिन दोपहर 1:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक पूज्य कपिल देव महाराज जी द्वारा दिव्य कथा एवं भजनों की अमृत वर्षा की जाएगी। कथा के मध्य सायं 4:30 बजे आरती एवं प्रसाद वितरण होगा तथा सायं 7:00 बजे सायंकालीन आरती व भक्तिमय भजन-कीर्तन का क्रम रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  जनसेवा और विकास के पर्याय बने विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल: रानीखेत में मानवीय संवेदनाओं के साथ लिखा जा रहा प्रगति का नया इतिहास

3 नवम्बर को पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारा सप्ताहव्यापी ज्ञान यज्ञ के अंतिम दिन मंगलवार, 3 नवम्बर 2026 को प्रातः 8:00 बजे नित्य पूजा के पश्चात प्रातः 9:00 बजे विधि-विधान से हवन एवं पूर्णाहुति होगी। इसके बाद प्रातः 11:00 बजे कथा महात्म्य और दोपहर 12:00 बजे व्यास पीठ व ग्रंथ पूजन किया जाएगा। दोपहर 1:00 बजे से विशाल भंडारा एवं महाप्रसाद वितरण आयोजित होगा।

यह भी पढ़ें 👉  जनसेवा और विकास के पर्याय बने विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल: सुख-दुख के सच्चे हमदर्द, रानीखेत में गढ़ी विकास की नई गाथा

आयोजन समिति ‘आप और हम’ तथा समस्त ग्रामवासी (दुम्काबंगर बच्चीधर्मा) ने सभी धर्मप्रेमी सज्जनों, माताओं और बहनों से इस आध्यात्मिक महोत्सव में सपरिवार पधारकर पुण्य का भागीदार बनने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad