हल्दूचौड़ में आधी रात का सनसनीखेज खेल: दिल्ली में था परिवार और इधर बंद घर में जो हुआ उसने उड़ा दिए सबके होश!

ख़बर शेयर करें

 

हल्दूचौड़। रिम्पी बिष्ट
क्षेत्र की अंबिकापुरम कॉलोनी में अज्ञात चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और हजारों रुपये की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। घनी आबादी के बीच हुई इस वारदात के बाद कॉलोनीवासियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
जानकारी के अनुसार अंबिकापुरम स्थित जागनाथ भवन के स्वामी जय कृष्ण भट्ट का पूर्व में निधन हो चुका है। उनकी पत्नी घर में अकेली रहती थीं। स्वास्थ्य खराब होने के चलते वह करीब दो माह से अपने बेटों के पास दिल्ली में उपचार के लिए गई हुई हैं। इसी दौरान चोरों ने बंद मकान को अपना निशाना बना लिया।
बताया जा रहा है कि वारदात रात्रि करीब 1:30बजे के आसपास के बीच हुई।
सुबह मकान का ताला टूटा देखकर आसपास के लोगों को चोरी की जानकारी हुई। स्थानीय लोगों ने तत्काल ग्राम प्रधान रुक्मणी को सूचना दी। ग्राम प्रधान की सूचना पर हल्दूचौड़ चौकी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।
दूरभाष पर मकान स्वामिनी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक घर में करीब 3 तोले की सोने की चेन, 6 ग्राम का लॉकेट, 6 ग्राम की सोने की अंगूठी, करीब 2 ग्राम की एक अन्य अंगूठी और लगभग 10 ग्राम के कानों के कनफूल रखे हुए थे। इसके अलावा चांदी की पायल, दो जोड़ी बिछुए, दो चूड़ियां और आर्टिफिशियल ज्वैलरी भी चोरी हुई है।
वहीं घर में रखी करीब 25 से 30 हजार रुपये की नगदी भी चोर ले गए।
CCTV में कैद हुई पूरी वारदात
इस चोरी की सबसे अहम कड़ी CCTV फुटेज है। बताया जा रहा है कि वारदात कैमरे में कैद हुई है। घनी आबादी और CCTV कैमरे लगे होने के बावजूद 2 चोरों द्वारा बेखौफ होकर घटना को अंजाम देना उनके दुस्साहस को दर्शाता है।
हैरानी की बात यह भी है कि चोर घर में रखा मोबाइल फोन तक नहीं ले गए, जिससे आशंका जताई जा रही है कि उनका मुख्य निशाना घर में रखे जेवर और नगदी ही थे।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने में जुटी है। वहीं स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है।
फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही चोरी गए सामान की वास्तविक कीमत और घटना में शामिल आरोपियों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  खौफनाक मंजर: स्कूल परिसर में चहलकदमी करता दिखा खूंखार तेंदुआ, आसमान में उड़े ड्रोन... गन्ने के खेतों में फंसा गुलदार (देखें वीडियो)
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad