13 सितंबर को आस्था मॉल में क्या होने जा रहा है खास? नन्हे चेहरों के पीछे छिपे ‘अनोखे अवतार’ से चौंक जाएगा पूरा रामनगर!

ख़बर शेयर करें

 

रामनगर। रिम्पी बिष्ट
पुष्कर सोसाइटी की ओर से बच्चों की प्रतिभा, रचनात्मकता और भारतीय संस्कृति से जुड़ाव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “फैंसी ड्रेस कॉम्पिटिशन फॉर किड्स” का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 13 सितंबर 2026, रविवार को आस्था मॉल, लखनपुर चुंगी में आयोजित होगी।

प्रतियोगिता में बच्चों को अपनी पसंद के आकर्षक किरदार और पारंपरिक वेशभूषा में सजकर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। आयोजन में जूनियर और सीनियर, दो श्रेणियां रखी गई हैं। जूनियर वर्ग में 0 से 6 वर्ष तथा सीनियर वर्ग में 7 से 14 वर्ष तक के बच्चे हिस्सा ले सकेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  मां अवंतिका कुंज शक्तिपीठ में जन्माष्टमी के पावन पर्व पर किसने रखी सुरक्षा की अभेद्य ढाल? एक अनूठी भेंट ने खींचा सभी का ध्यान!

बच्चे श्रीकृष्ण जी, गणेश जी, देवी मां और राधा जी सहित विभिन्न पारंपरिक किरदारों का रूप धारण कर सकते हैं। इसके अलावा बच्चों को अपनी रचनात्मकता के अनुसार अपनी पसंद का कोई भी किरदार चुनने की स्वतंत्रता भी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  27 सितंबर को क्या होने जा रहा है बिंदुखत्ता में? सवा दो साल के सन्नाटे के बाद सत्ता को हिलाने की निर्णायक तैयारी!

पुष्कर सोसाइटी का कहना है कि प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के साथ-साथ उन्हें मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का आत्मविश्वास देना है। कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। साथ ही बच्चों के लिए रोमांचक पुरस्कार, मनोरंजक अनुभव और यादगार पलों का भी इंतजाम रहेगा।

आयोजकों की ओर से बच्चों और अभिभावकों से जल्द पंजीकरण कराने की अपील की गई है, क्योंकि सीमित सीटें रखी गई हैं। प्रतियोगिता से जुड़ी जानकारी और रजिस्ट्रेशन के लिए पुष्कर सोसाइटी की अध्यक्ष पूनम गुप्ता से 9639583933 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ की फिजाओं में गूंजने वाली है किसकी जयकार? अंबेडकर पार्क में शनिवार शाम 5:30 बजे उठेगा रहस्य से पर्दा!

पुष्कर सोसाइटी का संदेश है—“आइए, खुशी के साथ परंपरा का उत्सव मनाएं और बच्चों को अपनी प्रतिभा से दिल जीतने का मौका दें।”

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad