आदर्श प्रेस क्लब हल्दूचौड़ ने पत्रकारिता दिवस में संगोष्ठी व सम्मान समारोह का किया भव्य आयोजन

ख़बर शेयर करें

 

आदर्श प्रेस क्लब हल्दूचौड़ ने पत्रकारिता दिवस में संगोष्ठी व सम्मान समारोह का किया भव्य आयोजन

हल्दूचौड़। रिम्पी बिष्ट
हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर आदर्श प्रेस क्लब हल्दूचौड़ द्वारा पूर्व सैनिक कल्याण समिति सभागार में “वर्तमान राजनीतिक परिप्रेक्ष्य में मीडिया की भूमिका” विषय पर भव्य विचार गोष्ठी एवं भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया।
कार्यक्रम में लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका, पत्रकारों की सुरक्षा, पत्रकारिता की विश्वसनीयता तथा बदलते दौर में जनपक्षधर पत्रकारिता की आवश्यकता पर गंभीर चिंतन हुआ। वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और उत्तरदायी पत्रकारिता आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर सोमेश्वर यति महाराज ने कहा कि पत्रकारिता केवल समाचारों का प्रसारण नहीं बल्कि समाज को सही दिशा दिखाने का दायित्व भी है। उन्होंने कहा कि जब पत्रकार सत्य और निष्पक्षता के मार्ग पर चलते हैं तो लोकतंत्र और अधिक सशक्त होता है। उन्होंने पत्रकारों से राष्ट्रहित और जनहित को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया।
विशिष्ट अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश दुर्गापाल ने कहा कि वर्तमान राजनीतिक दौर में मीडिया की जिम्मेदारी पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है। पत्रकारों को किसी भी दबाव या प्रभाव से मुक्त होकर जनता की आवाज को प्रमुखता देनी चाहिए। लोकतंत्र तभी मजबूत होगा जब मीडिया निर्भीक होकर जनसरोकारों के मुद्दों को उठाएगा।
गौधाम एवं हरे कृष्णा हरे राम आश्रम के संस्थापक रामेश्वर दास महाराज ने कहा कि पत्रकारिता समाज का दर्पण है। यदि यह दर्पण स्वच्छ और निष्पक्ष रहेगा तो समाज को अपनी वास्तविक तस्वीर दिखाई देगी। उन्होंने मूल्यपरक और सकारात्मक पत्रकारिता को समय की आवश्यकता बताया।
मुख्य वक्ता वरिष्ठ पत्रकार जगमोहन रौतेला ने कहा कि डिजिटल युग में पत्रकारिता अनेक चुनौतियों से गुजर रही है। सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के बीच तथ्यपरक और विश्वसनीय पत्रकारिता को बचाए रखना सबसे बड़ी चुनौती बन चुका है।
वरिष्ठ पत्रकार प्रयाग दत्त पांडे ने कहा कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्ता से सवाल करना और समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज को मंच देना है।
विशिष्ट वक्ता ओ.पी. पांडे ने पत्रकारिता की विश्वसनीयता को उसकी सबसे बड़ी पूंजी बताते हुए कहा कि यदि विश्वसनीयता कमजोर हुई तो लोकतंत्र का चौथा स्तंभ भी कमजोर पड़ जाएगा।
जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी ने कहा कि सरकार और जनता के बीच संवाद स्थापित करने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने जिम्मेदार और सकारात्मक पत्रकारिता को समाज के लिए आवश्यक बताया।
यहां पत्रकार अजय उप्रेती, रमाकांत पंत, धीरज भट्ट व बी.सी. भट्ट ने भी अपने विचार रखते हुए पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए अनुकूल वातावरण सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

यह भी पढ़ें 👉  अयोध्या से लालकुआँ पहुंची एक दिव्य अनुभूति, अवंतिका शक्तिपीठ में सदियों पुरानी धूनी के पुनरुद्धार के पीछे छिपा है कौन सा आध्यात्मिक रहस्य?

विशिष्ट उपलब्धियों के लिए हुआ सम्मान!

कार्यक्रम में चिकित्सा, शिक्षा, खेल, गौसंरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सेवा एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले अनेक व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया।
इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश दुर्गापाल, गौधाम के संस्थापक रामेश्वर दास, निस्वार्थ समाजसेवा के लिए प्रमुख युवा समाजसेवी शुभम अंडोला, जनसरोकार की जनपक्षीय पत्रकारिता के लिए पत्रकार भगवान सिंह गंगोला, आध्यात्मिक व खोजी पत्रकारिता के लिए पत्रकार रमाकांत पंत, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सुधीर कन्याल, वन कर्मी सर्प रक्षक हरीश शर्मा, अन्तराष्ट्रीय एथलीट रघुवर दत्त जोशी व पैरा ओलंपिक गोल्ड चैंपियन भुवन गुणवंत सहित अनेक समाजसेवियों व पत्रकारों को उनके उल्लेखनीय उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अयोध्या से लालकुआँ पहुंची एक दिव्य अनुभूति, अवंतिका शक्तिपीठ में सदियों पुरानी धूनी के पुनरुद्धार के पीछे छिपा है कौन सा आध्यात्मिक रहस्य?

कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन आदर्श प्रेस क्लब महामंत्री रिम्पी बिष्ट ने किया।

सैकड़ों गणमान्य संभ्रांत नागरिक रहे मौजूद!

कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष रोहित दुम्का, भाजपा नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य कमलेश चंदोला, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी के डॉक्टर हिमांशु कुमार, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरेंद्र बोरा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता उमेश कबड़वाल, भाजपा नेता देवेंद्र सिंह बिष्ट देबू, एडवोकेट प्रकाश सनवाल, कांग्रेसी नेता प्रमोद कालोनी, कांग्रेसी नेता शंकर जोशी, जिला अध्यक्ष ग्राम प्रधान संगठन गोपाल सिंह अधिकारी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य दया किशन कबड़वाल, कांग्रेसी नेता मीना कपिल, शैलेन्द्र दुमका, वरिष्ठ पत्रकार धर्मानंद खोलिया, वरिष्ठ पत्रकार अजय उप्रेती, वरिष्ठ पत्रकार दलीप सिंह गाड़िया, भाजपा नेत्री आनंदी गाड़िया, पत्रकार प्रकाश जोशी, पत्रकार दीप जोशी, खबर पहाड़ के संपादक दिनेश पांडे, माधवानंद बेलवाल, ओपी अग्निहोत्री, शैलेन्द्र सिंह, मुन्ना अंसारी, शानू, धीरज भट्ट, भोला दत्त कफलटिया, गिरीश भट्ट, गीतेश त्रिपाठी, गिरीश गोस्वामी, दया जोशी, पूर्व ग्राम प्रधान बीडी खोलिया, ईश्वरी दत्त भट्ट, कौस्तुभ चंदोला, भाजपा नेता इंदर सिंह बिष्ट, पूर्व प्रधान मीना भट्ट, ग्राम प्रधान रुक्मणि नेगी, ग्राम प्रधान पूजा बिष्ट, ग्राम प्रधान, निर्मला जग्गी पवार, ग्राम प्रधान प्रदीप कुमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य चम्पा पांडे, क्षेत्र पंचायत सदस्य भुवन प्रसाद, भुवन पवार, नवल उपाध्याय, रमेश चन्द्र जोशी, राजेन्द्र सिंह अधिकारी, भुवन गरवाल, गौतम भट्ट, गगन जोशी, दीपक जोशी, एडवोकेट गणेश दत्त कांडपाल, गोपाल जोशी, सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, बीडीसी सदस्य, ग्राम प्रधान, पत्रकार, समाजसेवी एवं क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रमोद बमेटा ने सभी अतिथियों, सम्मानित व्यक्तित्वों, पत्रकार साथियों एवं उपस्थित जनसमुदाय का आभार व्यक्त करते हुए हिंदी पत्रकारिता के मूल्यों, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनहित के प्रति समर्पण को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया