48.34 लाख की लागत से होगा मार्ग का सुधारीकरण विधायक ने किया शुभारम्भ

ख़बर शेयर करें

 

 

लालकुआ/ विधायक डाक्टर मोहन सिंह बिष्ट द्वारा बबर गुमटी देवरामपुर से जीजीआईसी दौलिया तक की सड़क का विधायक निधि द्वारा 48.34 लाख की लागत से जिसकी लंबाई 0.790 किमी है चौड़ीकरण और सुधारीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया
देवरामपुर दौलिया, बिन्दुखत्ता आईटीबीपी से बबर गुमटी होते हुए मुख्य हाइवे में आने वाले लोगो को सड़क संकरी होने के कारण लंबे समय से समस्या का सामना करना पड़ रहा था समस्या के निदान हेतु विधायक मोहन बिष्ट ने इस सड़क के चौड़ीकरण और सुधारीकरण का शुभारंभ किया ,जिससे लोगों को आवागमन में काफी राहत मिलेगी इस अवसर पर युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिषेक शर्मा,कमल भट्ट, विधायक कार्यालय टीम सोनू पांडे, महेश जोशी, दिनेश राणा सहित अधिशासी अभियंता अशोक कुमार चौधरी,सहायक अभियंता,अपर अभियंता अधिकारी आदि मौजूद रहे

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad