एक पेड़ माँ के नाम’: राज्यपाल और प्रथम महिला ने नैनीताल में दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश

ख़बर शेयर करें

 

एक पेड़ माँ के नाम’: राज्यपाल और प्रथम महिला ने नैनीताल में दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश

लोक भवन नैनीताल 05 जून, 2026

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने आज लोक भवन, नैनीताल परिसर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत रुद्राक्ष का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने प्रकृति संरक्षण, हरित पर्यावरण और भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने हेतु अधिक से अधिक पौधारोपण करने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में राशन कार्ड सत्यापन तेज: जांच में 56 सफेद-पीले कार्ड अपात्र मिले

प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर ने भी ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत चंदन का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, पूर्व ब्लॉक प्रमुख की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

राज्यपाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का संकल्प नहीं, बल्कि हमारी सतत जीवनशैली का हिस्सा होना चाहिए। उन्होंने सभी नागरिकों से प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्धन में सक्रिय भागीदारी निभाने का आग्रह किया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में 100वीं ऑल इंडिया ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता का शानदार आगाज, आयुक्त दीपक रावत ने किया उद्घाटन

इस अवसर पर अपर सचिव श्री राज्यपाल श्रीमती रीना जोशी, उप सचिव श्री लक्ष्मण राम आर्या तथा लोक भवन के अधिकारी व कर्मचारियों ने भी वृक्षारोपण कर इस अभियान में प्रतिभाग किया।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad