लालकुआँ। मां अवंतिका मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने पूर्व ग्राम प्रधान एवं वरिष्ठ समाज सेविका दीपा दुम्का को उनके आवास पर पहुंचकर मंगल पट्टीका व मां अवंतिका का सुंदर चित्र भेंट कर सम्मानित किया। समिति ने मां अवंतिका के प्रति दीपा दुम्का की गहरी आस्था तथा उनके पति पूर्व विधायक नवीन दुमका की भक्ति भावना की भी सराहना की।
सम्मान ग्रहण करते हुए दीपा दुम्का ने कहा कि मां अवंतिका अत्यंत फलदाई व मनोकामना पूर्ण करने वाली देवी हैं, जो भक्तों पर सदैव अपना आशीष बनाए रखती हैं। उन्होंने समिति द्वारा किए जा रहे धार्मिक व सामाजिक कार्यों की भी प्रशंसा की।
इस अवसर पर समिति अध्यक्ष पूरन सिंह रजवार, महामंत्री भुवन पांडे, हेमन्त पाण्डे, अवनीश कुमार त्यागी, विक्की रजवार, वरुण पाठक सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का वातावरण श्रद्धा और सौहार्द से परिपूर्ण रहा।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
