माँ अवंतिका मंदिर में पहुंचे सेंचुरी मिल के सीईओ अजय कुमार गुप्ता, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर लिया माँ का आशीर्वाद

ख़बर शेयर करें

 

लालकुआँ। मां अवंतिका कुंज मंदिर परिसर में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल के सीईओ श्री अजय कुमार गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचकर माता के दरबार में शीश नवाया और कार्यक्रम में सहभागिता कर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। उनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और अधिक प्रभावशाली बना दिया।

अजय कुमार गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि सेंचुरी मिल सामाजिक दायित्वों के प्रति सदैव सजग और प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि “जो भी माँ अवंतिका का आदेश होगा, क्षेत्र के विकास के लिए मिल निरंतर योगदान देती रहेगी।” उनके इस आश्वासन ने स्थानीय जनता और भक्तों में नई उम्मीद जगाई।

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ के युवाओं की मुखर आवाज़ या संगठन का मजबूत संवाहक: सादगी, संघर्ष और जनसेवा के पर्याय दीपेन्द्र कोश्यारी के जन्मोत्सव पर क्यों उमड़ा शुभकामनाओं का सैलाब?

उन्होंने माँ अवंतिका की महिमा का उल्लेख करते हुए कहा कि माता अवंतिका भक्ति, शक्ति और करुणा की अधिष्ठात्री देवी हैं, जिनकी कृपा जिस पर होती है उसका जीवन आनंद, समृद्धि और सफलता से भर उठता है। उन्होंने बताया कि यह मंदिर केवल धार्मिक आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि सामाजिक सद्भाव, सामूहिक विकास और सांस्कृतिक चेतना का दीप स्तम्भ है।

यह भी पढ़ें 👉  महाप्रलय के चक्रव्यूह में छिपा कलिकाल का परम गोपनीय मोक्ष-द्वार: जहां बर्फ के सीने में खौलता है ‘अग्निकुंड’ और साक्षात भगवती महालक्ष्मी बनाती हैं महाप्रसाद!

अजय कुमार गुप्ता ने मंदिर समिति की सक्रियता, उनकी सेवा भावना और मंदिर परिसर में किए जा रहे सतत विकास कार्यों की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मिल प्रशासन आगे भी समाजोपयोगी पहल में सहयोग बढ़ाता रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  हसामपुर की पहाड़ी पर द्वापर युगीन रहस्य: पांडवों के दिव्यास्त्रों, स्वयं-प्रकट तीन पिण्डियों और नागवंश से जुड़े उस अलौकिक धाम का सच क्या है?

कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धा, उत्साह और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखा गया। समिति के पदाधिकारी, स्थानीय नागरिक व भक्तगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर मां अवंतिका के चरणों में अपनी भावनाएँ अर्पित कीं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad