सुंदर कांड पाठ व खिचड़ी भोज का आयोजन

ख़बर शेयर करें

 

हल्दूचौड़। रिम्पी बिष्ट
आज मंगलवार को शिव मंदिर सिंघल फार्म हल्दूचौड़ में द विजडम वर्कशॉप कोचिंग सेंटर हल्दूचौड़ ने माघ माह के पावन अवसर पर सुंदर कांड पाठ व खिचड़ी भोज का आयोजन किया, जिसमें 400 से अधिक लोगों ने खिचड़ी भोज ग्रहण किया।
इस अवसर पर आयोजक कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर पंकज गोस्वामी ने कहा कि उनका कोचिंग सेंटर समय-समय पर समाज के हितार्थ जनसेवा के कार्य के साथ ही आध्यात्मिक चेतना के कार्य भी करता रहता है, उसी के चलते यह खिचड़ी भोज का कार्य किया गया।
इस अवसर पर गोविंद बार्शिला, त्रिभुवन पंत, नंदन सिंह नेगी, चंदन गिरी गोस्वामी, चंदन भट्ट, सुनील बेलवाल, गायक मोहन भट्ट व दुर्गा दत्त जोशी सहित तमाम लोग उपस्तिथ थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  अर्जुन के बाण और महादेव के चरण से फूटी थी मानसरोवर की गुप्त धारा? जानिए कूर्मांचल के उस रहस्यमयी धाम का सच, जहाँ पिंडदान से तर जाती हैं सौ पीढ़ियां!
Ad Ad Ad Ad Ad