भूपेंद्र कुमार बने अंग्रेजी विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर

ख़बर शेयर करें

 

कांडा तहसील के रिखाड़ी ग्राम पंचायत के भूपेंद्र कुमार का चयन अंग्रेजी विषय में असिस्टेंट पोफेसर के पद पर हुआ है। गरीबी को मात देकर भूपेंद्र ने कमाल कर दिखाया। गांव में खुशी की लहर हैं उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई है। स्व. दीवान राम व आनंदी देवी के घर जन्मे भूपेंद्र की हाईस्कूल एवं इंटर तक की पढ़ाई राजकीय इंटर कॉलेज कांडा से हुई। बागेश्वर डिग्री कॉलेज से बीए व एमए किया। कुविवि से पीएचडी कर रहे हैं। वर्तमान में वह राजकीय इंटर कॉलेज गंगोलीहाट में अंग्रेजी विषय में प्रवक्ता के पद पर तैनात हैं। क्षेत्रीय जनता ने भूपेंद्र की इस उपलब्धि से युवाओं को प्ररेणा लेने की अपील की हैं। अपनी इस उपलब्धि का श्रेय भूपेंद्र ने अपने स्वर्गीय माता पिता परमपिता परमेश्वर अपने भाई मनोज कुमार बहिन चंदा व पत्नी बदंना को दिया हैं।पत्नी बदंना को उन्होंने धन्यवाद देते हुए अपने इस उपलब्धि में भरपूर सहयोग करनज हेतू। यहां अवकाश प्राप्त शिक्षा अधिकारी भगवत सिंह रौतेला विधायक सुरेश गढ़िया जिप अध्यक्ष बसंती देव पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण उम्मेद सिंह मांजिला जिप सदस्य गोपा धपोला पूजा आर्या बीरेंद्र नगरकोटी प्रधानाचार्य त्रिभुवन लोबियाल आशा आर्या नवीन चंद्र जोशी जीतेन्द्र वर्मा हीरा सिंह कर्म्याल सुंदर सिंह गढ़िया दरपान सिंह धपोला गंगा लाल वर्मा सुरेश धपोला इंद्र सिंह धपोला संतोष रौतेला ग्राम प्रधान उमेश धपोला बंशीधर कांडपाल किशोरी लाल वर्मा ज्योति कांडपाल अशोक जोशी सभी ने खुशी जताई हैं।

Ad
Ad Ad Ad Ad
Ad