रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

ख़बर शेयर करें

 

लालकुआ भाजपा कार्यकर्ताओं ने रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती को हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अरुण जोशी की अध्यक्षता में दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। रानी अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम कन्या जूनियर हाई स्कूल में किया गया ।

भाजपा मुख्यवक्ता हेमंत नरूला ,संजीव शर्मा एवं सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर का जीवन त्याग, समर्पण और लोकसेवा की मिसाल है। उन्होंने अपने शासनकाल में जनता के हितों का विशेष ध्यान रखते हुए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाईं। कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें 👉  हसामपुर की पहाड़ी पर द्वापर युगीन रहस्य: पांडवों के दिव्यास्त्रों, स्वयं-प्रकट तीन पिण्डियों और नागवंश से जुड़े उस अलौकिक धाम का सच क्या है?

वक्ताओं ने रानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके कार्यों को याद किया। उन्होंने बताया कि रानी अहिल्याबाई होल्कर ने नारी सशक्तिकरण और समाज सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके कार्यों से समाज को दिशा मिली और उनके आदर्श आज भी लोगों को प्रेरणा दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  जब बिखरने लगी थी दो बेटियों की दुनिया, तब अंधेरे में रोशनी बनकर कौन आया?

कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में नारी सम्मान और समाज सेवा के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। इस दौरान कन्या जूनियर हाई स्कूल की छात्राओं ने भी रानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन से जुड़े गीत प्रस्तुत कर सभी को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लालचंद्र सिंह , महामंत्री राजकुमार सेतिया , बॉबी संभल , संजय अरोरा, इस्तगार अंसारी , सचिन अग्रवाल, विनोद शर्मा , अभिषेक सिंह , के के पांडे , प्रधानाचार्य आशा दरमवाल, अध्यापक आशीष बिष्ट मौजूद रहे ।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ के युवाओं की मुखर आवाज़ या संगठन का मजबूत संवाहक: सादगी, संघर्ष और जनसेवा के पर्याय दीपेन्द्र कोश्यारी के जन्मोत्सव पर क्यों उमड़ा शुभकामनाओं का सैलाब?
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad