गौला रेंज की बड़ी कार्रवाई: ओवरलोड उपखनिज से भरा ट्रक पकड़ा, विभागीय अभिरक्षा में लिया गया वाहन

ख़बर शेयर करें

 

हल्द्वानी, 16 मई 2026।
श्रीमान प्रभागीय वनाधिकारी के आदेश तथा उप प्रभागीय वनाधिकारी एवं वन क्षेत्राधिकारी के निर्देशों के क्रम में गौला रेंज की गश्ती टीम ने अवैध एवं ओवरलोड उपखनिज परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक को पकड़ा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शहीद स्मारक के समीप नियमित गश्त के दौरान मुखबिर खास से सूचना मिली कि वाहन संख्या UK 06CB1194 अवैध रूप से ओवरलोड उपखनिज का परिवहन कर रहा है। सूचना पर तत्परता दिखाते हुए गश्ती टीम ने वाहन को रोककर जांच की।

जांच के दौरान वाहन में लदे उपखनिज का वजन वन निगम द्वारा जारी रॉयल्टी से मिलान किया गया, जिसमें स्पष्ट भिन्नता पाई गई। इसके बाद वाहन को धर्म कांटे में तौल कराया गया, जहां रॉयल्टी में दर्ज मात्रा से लगभग 16 कुंतल अधिक उपखनिज पाया गया।

वन विभाग की टीम ने तत्पर कार्रवाई करते हुए उक्त वाहन को विभागीय अभिरक्षा में लेकर गौला रेंज परिसर में सुरक्षित खड़ा करा दिया। विभाग द्वारा मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई में वन विभाग की गश्ती टीम के सदस्य श्री संदीप सूंठा (वन दरोगा), श्री दीपचंद आर्य (वन दरोगा), श्री शंकर दत्त पनेरू (वन दरोगा), श्रीमती सुखबीर कौर (वन दरोगा), श्री राजेंद्र प्रसाद जोशी (वन बीट अधिकारी), श्री लोकेश कुमार (वन बीट अधिकारी), श्री भुवन फर्त्याल (वन बीट अधिकारी) एवं श्री बलवंत सिंह (वन बीट अधिकारी) उपस्थित रहे।

वन विभाग की इस कार्रवाई से अवैध उपखनिज परिवहन में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन एवं ओवरलोड परिवहन के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad