बड़ी खबर: हुकम सिंह कुंवर को मिला दर्जा राज्य मंत्री का सम्मान; देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल आज हल्द्वानी में मनाएगा जश्न

ख़बर शेयर करें

 

बड़ी खबर: हुकम सिंह कुंवर को मिला दर्जा राज्य मंत्री का सम्मान; देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल आज हल्द्वानी में मनाएगा जश्न
हल्द्वानी: उत्तराखंड सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के संस्थापक अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर जी को ‘राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद’ का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के साथ ही उन्हें दर्जा राज्य मंत्री के सम्मान से भी नवाजा गया है। सरकार के इस फैसले के बाद से ही पूरे प्रदेश के व्यापारियों और राज्य आंदोलनकारियों में भारी उत्साह और खुशी की लहर है।
इस ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए आज शाम ठीक 4:00 बजे, गुरुनानक मार्केट (हल्द्वानी) स्थित प्रदेश कार्यालय में एक भव्य मिष्ठान वितरण का कार्यक्रम रखा गया है।
 विशेष आमंत्रण:
देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के प्रदेश प्रभारी जगमोहन चिलवाल और प्रदेश महामंत्री राजकुमार केसरवानी ने संयुक्त रूप से संगठन के समस्त सम्मानित पदाधिकारियों, सदस्यों और सभी सम्मानित राज्य आंदोलनकारियों को इस शुभ अवसर पर सादर आमंत्रित किया है।

संगठन के शीर्ष नेतृत्व ने अपील की है कि सभी साथी समय पर कार्यालय पहुंचकर इस खुशी के पल का हिस्सा बनें और नव-नियुक्त अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर जी को शुभकामनाएं दें।