रिपोर्टर: कैलाश पुजारी
स्थान: चौखुटिया
एंकर-कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत 17 दिसम्बर यानी आज चौखुटिया पहुंच कर जनता दरबार में पहुंचकर जनसमस्याओं को सुना और उनका त्वरित निस्तारण करने का आह्वाहन किया। वही इस दौरान 1771.50 लाख की 51 योजनाओं एवं परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण भी किया। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के माध्यम से जनपद की शिक्षा एवं स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाया जायेगा। जिससे आम लोगों को स्वास्थ सुविधाएं सुलभ हो सकेगी, साथ ही विकासखंड प्रांगण में विभिन्न विभागों के स्टालों का निरीक्षण किया। जिसमें विभागों द्वारा अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। इस शिविर में समाज कल्याण,चिकित्सा विभाग, कृषि विभाग, उद्यान विभाग, आपूर्ति विभाग, सेवायोजन, दुग्ध विकास, रेशम विभाग, विद्युत समेत अन्य विभागों ने अपने अपने स्टाल लगाकर लोगों को लाभान्वित किया।इस शिविर में 87 शिकायती पत्र मा0 मंत्री के सम्मुख लोगों ने समाधान हेतु रखे। इनमें से अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण हुआ।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें