आमखेड़ा-चोरगलिया जिला पंचायत सदस्य पद के चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने प्रचार अभियान किया तेज

ख़बर शेयर करें

 

हल्द्वानी (गौलापार)। आमखेड़ा-चोरगलिया जिला पंचायत सदस्य पद के चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने प्रचार अभियान को तेज करते हुए सोमवार को गौलापार के कुंवरपुर स्थित महादेव बैंकट हॉल में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नैनीताल-उधमसिंहनगर संसदीय क्षेत्र के सांसद और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री  अजय भट्ट, विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट ने भाग लिया।

जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद अजय भट्ट ने कहा कि भाजपा ने आमखेड़ा-चोरगलिया सीट से श्रीमती अनीता बेलवाल को अपना प्रत्याशी बनाया है, जो महिला सशक्तिकरण का प्रतीक बनकर क्षेत्र की सेवा में तत्पर रहेंगी। उन्होंने कहा कि यदि पंचायत में भी भाजपा का प्रतिनिधित्व होगा, तो राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं को और प्रभावशाली ढंग से ज़मीन पर उतारा जा सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  चीखती रात और खामोश तबाही: क्या अगली सुबह का सूरज देख पाएगा यह आशियाना?

विधायक डॉ. मोहन बिष्ट ने कहा कि जब पंचायत से लेकर संसद तक एक ही विचारधारा की सरकारें हों, तो विकास की गति दोगुनी हो जाती है। उन्होंने अपील की कि ग्रामीण विकास और योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए अनीता बेलवाल को विजय दिलाना अत्यंत आवश्यक है।

यह भी पढ़ें 👉  विभूति फीचर्स के लेखक, वरिष्ठ पत्रकार कुमार कृष्णन सम्मानित

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता पूरी एकजुटता के साथ घर-घर जाकर जनता को भाजपा समर्थित प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने के लिए जागरूक कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें 👉  जब बिखरने लगी थी दो बेटियों की दुनिया, तब अंधेरे में रोशनी बनकर कौन आया?

कार्यक्रम का संयोजन मंडल अध्यक्ष पान सिंह मेवाड़ी ने किया, जिन्होंने समस्त कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता का आभार व्यक्त किया। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. मुकेश बेलवाल, अन्य पदाधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय जनता मौजूद रही।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad