औद्योगिक विकास के साथ सामाजिक सरोकार: सेंचुरी मिल की शानदार वॉकथॉन पहल ने जगाई स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण की नई अलख

ख़बर शेयर करें

औद्योगिक विकास के साथ सामाजिक सरोकार: सेंचुरी मिल की शानदार वॉकथॉन पहल ने जगाई स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण की नई अलख
लालकुआं: विकास और औद्योगीकरण के इस तेजी से बढ़ते दौर में, जहाँ अक्सर पर्यावरण और स्वास्थ्य पीछे छूट जाते हैं, वहीं सेंचुरी मिल ने अपनी एक अनूठी और शानदार पहल से समाज के सामने एक बेहतरीन उदाहरण पेश किया है।

मिल प्रबंधन द्वारा आयोजित ग्रीन सेंचुरी, क्लीन सेंचुरी वॉकथॉन ने यह साबित कर दिया है कि एक जिम्मेदार औद्योगिक संस्थान केवल अपने उत्पादन तक सीमित नहीं रहता, बल्कि वह अपने कर्मचारियों और आस-पास के समाज के सर्वांगीण विकास व बेहतर स्वास्थ्य की भी पूरी चिंता करता है।
स्वास्थ्य और प्रकृति का अनूठा संगम

रविवार की सुबह सी.पी.पी. स्टाफ कॉलोनी के खेल ग्राउंड से शुरू हुई इस विशाल पदयात्रा ने पूरे क्षेत्र में एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया। हर कदम सेहत की ओर, हर कदम धरती की ओर के प्रेरक नारे के साथ आयोजित इस वॉकथॉन ने आम जनता को यह अहम संदेश दिया कि शारीरिक फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं। जीवनशैली में पैदल चलने जैसी सरल आदत को शामिल करना न केवल हमारे शरीर को निरोगी बनाता है, बल्कि वाहनों के कम प्रयोग से हमारी धरती को भी प्रदूषण मुक्त रखने में बड़ी मदद करता है।
शीर्ष प्रबंधन की सक्रिय जन-भागीदारी बनी प्रेरणा

इस महाभियान की सबसे बड़ी खासियत यह रही कि सेंचुरी मिल के शीर्ष प्रबंधन ने स्वयं आगे आकर इसका नेतृत्व किया। मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) श्री अजय कुमार गुप्ता के दूरदर्शी मार्गदर्शन में हुए इस आयोजन में सीओओ श्री प्रणव शर्मा, सीएफओ श्री महेन्द्र हरित, उपाध्यक्ष श्री नरेश चन्द्रा और एचआर हैड श्री एस.के. बाजपेयी सहित तमाम वरिष्ठ अधिकारियों ने आम जनता और कर्मचारियों के साथ कदम से कदम मिलाकर इस मुहिम को पूरी तरह सार्थक बनाया।
मातृ शक्ति का उत्साह रहा आकर्षण का केंद्र

किसी भी सामाजिक अभियान की सफलता तब और भी सुनिश्चित हो जाती है, जब उसमें आधी आबादी की सक्रिय भागीदारी जुड़ जाए। इस वॉकथॉन में सीईओ की धर्मपत्नी श्रीमती निधि गुप्ता के आत्मीय और प्रेरक विचारों के साथ सैकड़ों की संख्या में मातृ शक्ति ने अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई। महिलाओं, बच्चों और युवाओं के इस भारी जनसैलाब ने यह स्पष्ट कर दिया कि सेंचुरी मिल की यह स्वास्थ्य-जागरूकता पहल सीधे लोगों के दिलों तक पहुंची है।
सच्चे अर्थों में पर्यावरण, सामाजिक व गवर्नेश  ( ईएसजी) की मिसाल
सेंचुरी मिल की यह पहल सच्चे अर्थों में ई एस जी के उत्तरदायित्व को परिभाषित करती है। प्रदूषण मुक्त पर्यावरण और स्वस्थ समाज की दिशा में उठाया गया यह कदम क्षेत्र के अन्य औद्योगिक संस्थानों के लिए भी एक अनुकरणीय मॉडल है। स्थानीय जनता, प्रशासन और प्रबुद्ध वर्ग सेंचुरी मिल के इस शानदार विजन की  प्रशंसा कर रहे हैं, जो औद्योगिक प्रगति के साथ-साथ उत्तम स्वास्थ्य और प्रकृति प्रेम के महान संकल्प को धरातल पर उतार रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad