चन्दन हॉस्पिटल ने रचा नया कीर्तिमान: पाँच राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय हेल्थकेयर मान्यताओं से बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव

ख़बर शेयर करें

 

हल्द्वानी, उत्तराखंड।
उत्तराखंड के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बनते हुए चन्दन हॉस्पिटल, हल्द्वानी ने गुणवत्ता युक्त चिकित्सा सेवाओं, मरीज सुरक्षा एवं आधुनिक स्वास्थ्य प्रबंधन के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। अस्पताल को एक साथ पाँच प्रतिष्ठित राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय हेल्थकेयर मान्यताएँ एवं प्रमाणन प्राप्त हुए हैं, जो इसकी उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं और उच्च स्तरीय चिकित्सा मानकों की पुष्टि करते हैं।

चन्दन हॉस्पिटल को प्राप्त प्रमुख मान्यताओं में NABH Accreditation, NABL Accreditation, Dialysis Accreditation (QAI), CSSD Certification (CAHO) तथा NABH Emergency Certification शामिल हैं। ये सभी प्रमाणन अस्पताल की मरीज-केंद्रित सेवाओं, संक्रमण नियंत्रण, आपातकालीन तैयारियों, प्रयोगशाला गुणवत्ता एवं आधुनिक चिकित्सा प्रक्रियाओं में उत्कृष्टता को दर्शाते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अयोध्या से लालकुआँ पहुंची एक दिव्य अनुभूति, अवंतिका शक्तिपीठ में सदियों पुरानी धूनी के पुनरुद्धार के पीछे छिपा है कौन सा आध्यात्मिक रहस्य?

अस्पताल द्वारा प्राप्त NABH Accreditation मरीज सुरक्षा एवं अंतरराष्ट्रीय हेल्थकेयर गुणवत्ता मानकों के पालन का प्रतीक है, जबकि NABL Accreditation प्रयोगशाला परीक्षणों की सटीकता एवं विश्वसनीयता को प्रमाणित करता है। इसी प्रकार डायलिसिस सेवाओं के लिए प्राप्त QAI Accreditation मरीजों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

स्टेरिलाइजेशन एवं संक्रमण नियंत्रण प्रक्रियाओं के लिए प्राप्त CSSD Certification अस्पताल में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) आधारित मानकों के अनुपालन को प्रमाणित करता है। वहीं NABH Emergency Certification आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं में अस्पताल की तत्परता एवं दक्षता को स्थापित करता है।

इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए चन्दन हॉस्पिटल के सीईओ डॉ. परवेज अहमद ने कहा कि पाँच राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मान्यताओं की प्राप्ति अस्पताल परिवार के लिए गर्व एवं प्रेरणा का विषय है। उन्होंने कहा कि अस्पताल सदैव सुरक्षित, नैतिक, किफायती एवं एविडेंस-बेस्ड स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहा है और भविष्य में भी मरीजों की सर्वोत्तम देखभाल सुनिश्चित करने हेतु उच्चतम चिकित्सा मानकों को बनाए रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  अयोध्या से लालकुआँ पहुंची एक दिव्य अनुभूति, अवंतिका शक्तिपीठ में सदियों पुरानी धूनी के पुनरुद्धार के पीछे छिपा है कौन सा आध्यात्मिक रहस्य?

उन्होंने कहा कि हेल्थकेयर मान्यता का सबसे बड़ा लाभ मरीजों को मिलता है, क्योंकि इससे पारदर्शी, सुरक्षित एवं गुणवत्ता आधारित उपचार सुनिश्चित होता है। मान्यता प्राप्त संस्थानों में प्रशिक्षित एवं प्रमाणित विशेषज्ञों द्वारा आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों के अनुसार उपचार प्रदान किया जाता है तथा मरीजों के अधिकारों एवं सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है।

यह भी पढ़ें 👉  अयोध्या से लालकुआँ पहुंची एक दिव्य अनुभूति, अवंतिका शक्तिपीठ में सदियों पुरानी धूनी के पुनरुद्धार के पीछे छिपा है कौन सा आध्यात्मिक रहस्य?

अस्पताल प्रबंधन ने इस सफलता का श्रेय क्वालिटी विभाग, संक्रमण नियंत्रण टीम, डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, तकनीशियनों एवं समस्त सहयोगी कर्मचारियों के समर्पण एवं टीमवर्क को दिया।

चन्दन हॉस्पिटल लगातार आधुनिक चिकित्सा तकनीक, अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर, क्रिटिकल केयर सेवाओं, संक्रमण नियंत्रण प्रणालियों एवं अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सकों के माध्यम से अपनी स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ कर रहा है।

इन महत्वपूर्ण उपलब्धियों के साथ चन्दन हॉस्पिटल ने उत्तराखंड एवं पड़ोसी राज्यों के अग्रणी स्वास्थ्य संस्थानों में अपनी मजबूत पहचान को और अधिक सशक्त करते हुए गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित एवं विश्वसनीय स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता को पुनः सिद्ध किया है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad