राज्य आन्दोलन परिषद का अध्यक्ष( दर्जा मंत्री) बनने पर हुकम सिंह कुंवर का भव्य स्वागत, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया,
हल्द्वानी राज्य आनन्दोलनकारी व पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष व देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल के संस्थापक अध्यक्ष हुकम सिह कुंवर को राज्य आन्दोलनकारी सम्मान परिषद का अध्यक्ष बनाए जाने पर देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश कार्यालय में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर राज्य आन्दोलनकारी हुकम सिंह कुंवर ने कहा कि यह सम्मान निश्चित रूप से राज्य आन्दोलनकारियों का सम्मान है। श्री कुंवर ने कहा कि राज्य निर्माण में राज्य आन्दोलनकारियों की भूमिका अहम रही है ,उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा यह राज्य आंदोलनकारीयों की भावना का सम्मान है,तथा वक्ताओं ने कहा कि पिछले 40 वर्षों से श्री कुंवर ने जो संघर्ष किया है, इसका फल भले ही देर से मिला हो, लेकिन यह उनके संघर्ष की जीत है। 1985 में एम० बी० पी० जी० कालेज के छात्र संघ अध्यक्ष रह चुके कुंवर 1989 में हल्द्वानी विधानसभा सीट से दिग्गज नेता स्व० श्री एन० डी० तिवारी जी को चुनौती दे चुके है। उनको सम्मान मिलने पर उनके शुभचिन्तकों ने हर्ष व्यक्त किया है इस अवसर पर डॉ० अनिल डब्बू अनिल खण्डेलवाल, जगमोहन सिह चिलवाल, राज कुमार केसरवानी, अजय कृष्ण गोयल, पृथ्वीपाल सिह रावत, डॉ० केदार पलड़िया, पंकज सुयाल, बृजमोहन सिजवाली, रमेश जोशी, हर्ष जलाल, हरीश पाल, उमेश बेलवाल, रजत पन्त, नारायण सिंह राणा (अभय), मदन मोहन लोहनी, प्रकाश काण्डपाल, दिनेश चन्द्र जोशी, शंकर दत्त जोशी, मनीष तिवारी, सुरेश चन्द्र तिवारी, भुवन चन्द्र त्रिपाठी (एडवोकेट) रचित सम्मल, विक्की योगी, विनोद घिल्डियाल, एडवोके राम सिंह बसेड़ा, घनश्याम बिष्ट, किरन बोरा, डॉ० रूप सिंह कुंवर, जगदीश बेलवाल, श्याम सिंह नेगी, आफताब आलम, योगेश काण्डपाल, ललित पालिवाल, अभय पालीवाल, बालम बर्गली, बालम सिह देवका, आफताब हुसैन, एच० एस० रावत, प्रीतम सिह जीना, अशोक मोंगिया, तारा दत्त पाण्डे, विपिन काण्डपाल, दीवान सिंह बिष्ट, नरेन्द्र सिह रावत, जितेन्द्र बोरा (एडवोकेट), गौरव कनार्टक (एडवोकेट) चन्द्रशेखर पाण्डे (एडवोकेट), उमेश जोशी (एडवोकेट), नरेश काण्डपाल (एडवोकेट), दीपक रौतेला, अमित बुढलाकोटी, देवेन्द्र सिह नेगी, खिमेन्द्र सिह बिष्ट, रवि गुप्ता, भाष्कर सुयाल आदि मौजूद रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
