कामरेड राजा बहुगुणा नैसर्गिक क्रांतिकारी थे : राजेन्द्र प्रथोली

ख़बर शेयर करें

28 नवंबर
हल्द्वानी

• राजा बहुगुणा के संस्मरणों पर आधारित पुस्तक- “अनथक योद्धा”- का विमोचन
• राजा बहुगुणा के पहले स्मृति दिवस पर आयोजन

भाकपा (माले) नेता कॉमरेड राजा बहुगुणा के पहले स्मृति दिवस के मौके पर हल्द्वानी के नगर निगम सभागार में कॉमरेड राजा बहुगुणा के योगदान को याद करते हुए उनके जीवन संघर्ष और राजनीतिक यात्रा पर चर्चा की गई.

राजा भाई के नाम से लोकप्रिय कामरेड राजा बहुगुणा के संस्मरणों पर आधारित पुस्तक- “अनथक योद्धा”- का विमोचन भाकपा माले पोलित ब्यूरो सदस्य संजय शर्मा, किसान महासभा के राष्ट्रीय महासचिव पुरुषोत्तम शर्मा, भाकपा माले राज्य सचिव इंद्रेश मैखुरी, जनकवि बल्ली सिंह चीमा, राजेन्द्र प्रथोली, बहादुर सिंह जंगी, आनंद नेगी, के के बोरा, विमला रौथाण, राजा बहुगुणा की पत्नी रेखा, भाई राजीव बहुगुणा, बेटी संयुक्ता, पुस्तक के सम्पादक गिरिजा पाठक और डॉ कैलाश पाण्डेय ने संयुक्त रूप से किया.

यह भी पढ़ें 👉  रोमांच की हदें पार: मेजबान यूनिवर्सल के बालकों ने रचा 'खिताबी हैट्रिक' का इतिहास, पर बालिका वर्ग में इस टीम ने पलटी बाज़ी!

लंबे दौर तक उनके साथी रहे राजेन्द्र प्रथोली ने कहा कि, राजा भाई का पचास साल का क्रांतिकारी जीवन रहा और वे नैसर्गिक क्रांतिकारी थे, उनके विचार और संघर्ष में कोई भी नकलीपन कोई बनावट नहीं थी.

पुरुषोत्तम शर्मा ने कहा, वे प्रतिबद्ध क्रांतिकारी थे और उन्होंने कई प्रतिबद्ध क्रान्तिकारियों को तैयार करने का काम किया.

जनकवि बल्ली सिंह चीमा ने कहा कि, राजा भाई के साथ लंबा साथ रहा और वे मेरे कई गीतों की रचना की भी प्रेरणा बने, खास तौर पर- दाम बांधो काम दो वरना गद्दी छोड़ दो; लफ्फाजो पाखंड नहीं अब जंग चाहिए, संघर्ष करो के अब उत्तराखंड चाहिए; उनकी प्रेरणा से बने गीत हैं.

यह भी पढ़ें 👉  सर्द रात में सरस मेले का अनोखा नज़ारा: भीड़ का जुनून देख दंग रह गए सांसद अजय भट्ट, देर रात मंच पर जो हुआ उसने जीत लिया सबका दिल!

इंद्रेश मैखुरी ने कहा कि, वन आंदोलन, नशा नहीं रोजगार दो आंदोलन, राज्य आंदोलन, बिंदुखत्ता आंदोलन, महतोष मोड़ आंदोलन समेत अन्य आंदोलनों में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा जिसने कई लोगों को प्रेरित करने का काम किया. आज मोदी सरकार की फासीवादी तानाशाही के खिलाफ आंदोलन खड़ा करना उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का सबसे मुफीद कदम है.

इस अवसर पर भाकपा माले पोलित ब्यूरो सदस्य संजय शर्मा, किसान महासभा के राष्ट्रीय महासचिव पुरुषोत्तम शर्मा, भाकपा माले राज्य सचिव इंद्रेश मैखुरी, जनकवि बल्ली सिंह चीमा, राजेन्द्र प्रथोली, बहादुर सिंह जंगी, आनंद नेगी, के के बोरा, विमला रौथाण, रेखा, राजीव बहुगुणा, संयुक्ता और पुस्तक के सम्पादक गिरिजा पाठक, डॉ कैलाश पाण्डेय, एडवोकेट कैलाश जोशी, एडवोकेट दुर्गा सिंह मेहता, एडवोकेट अमनदीप कौर, यतीश पंत, प्रकाश फ़ूलोंरिया, आशुतोष उपाध्याय, जगमोहन रौतेला, भुवन पाठक, दिनेश तिवारी, जोगेंद्र लाल, मोहन सिंह, प्रभात पाल, अजय जोशी, नफीस अहमद खान,
भुवन जोशी, ललित मटियाली, कमला कुंजवाल, सुधा, गणेश राम टम्टा, वेद प्रकाश, प्रेम सिंह नयाल, दीवान बर्गली, शोभना, अनीता अन्ना, मीना भट्ट, हेमा आर्य, विमला देवी, शादाब आलम, एकता बहुगुणा, अंबा दत्त बसखेती, ललित जोशी, कमल जोशी, किशन बघरी, राजीव टंडन, सुनीता, पुष्कर सिंह, आकाश भारती, दीक्षा, धीरज, गोविंद जीना, सखावत खान, तरुण जोशी, रूबी भारद्वाज, गोपाल, त्रिलोक सिंह, जगदीश बोरा, उत्तम दास, महेन्द्र पांडे, महेंद्र, निर्मला शाही, मंजू कश्यप, अजय कुमार, के हरि सिंह, प्रोनोबैस, टुम्पा, गुरविंदर, विजय शर्मा आदि शामिल रहे.

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  दुग्ध उत्पादकों की समृद्धि का खाका खींचेगा नैनीताल दुग्ध संघ का 77वां अधिवेशन, आज जुटेंगे जिलेभर के प्रतिनिधि
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad