शोक समाचार: आईटीसी पेपर मिल में मैनेजर पद पर कार्यरत सतीश भट्ट को मातृशोक, ममतामयी श्रीमती मनोरमा भट्ट का 72 वर्ष की आयु में निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

ख़बर शेयर करें

 

लालकुआँ/नैनीताल। आईटीसी पेपर मिल के इंस्ट्रूमेंट विभाग में मैनेजर पद पर कार्यरत सतीश कुमार भट्ट की पूज्य माता जी श्रीमती मनोरमा भट्ट का 8 सितम्बर की सायं 6:00 बजे नीलकंठ हॉस्पिटल, हल्द्वानी में उपचार के दौरान निधन हो गया। वे 72 वर्ष की थीं और पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं। उनके निधन की सूचना मिलते ही औद्योगिक क्षेत्र, सामाजिक संगठनों और पैतृक क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त हो गया है।

माँ महाकाली की अनन्य भक्त व मानवीय मूल्यों की धनी दिवंगत श्रीमती मनोरमा भट्ट मूल रूप से सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के सुप्रसिद्ध सिद्धपीठ माँ महाकाली के पावन आँचल गंगोलीहाट स्थित फुरसिल( फुटसिल) गाँव की निवासी थीं। वे धर्मपरायण, सौम्य और उच्च आध्यात्मिक विचारों की धनी महिला थीं। माँ भगवती महाकाली के श्रीचरणों में उनकी अटूट आस्था आजीवन बनी रही।

यह भी पढ़ें 👉  जनसेवा और विकास के पर्याय बने विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल: सुख-दुख के सच्चे हमदर्द, रानीखेत में गढ़ी विकास की नई गाथा

वे मानवीय संवेदनाओं, ममता और करुणा की साक्षात प्रतिमूर्ति थीं। निर्धनों, असहायों और जरूरतमंदों की निस्वार्थ भाव से सहायता करना उनके जीवन की नित्य दिनचर्या में शामिल था। पर्वतीय परिवेश में पली-बढ़ी होने के कारण उन्हें देवभूमि की लोक-संस्कृति, पारंपरिक संस्कारों और रीति-रिवाजों से अगाध प्रेम था। अपनी मिलनसारिता और सरल स्वभाव के चलते वे समाज में अत्यंत आदरणीय स्थान रखती थीं।

यह भी पढ़ें 👉  मानवता की मिसाल, जनता के सुख-दुख के साथी: रानीखेत विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल के नेतृत्व में विकास और सेवा का स्वर्णिम युग

उद्योग जगत व समाजसेवियों ने व्यक्त की गहरी संवेदना वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार रोता-बिलखता छोड़ गई हैं। उनके आकस्मिक निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए आईटीसी पेपर मिल के अधिकारियों, कर्मचारियों, विभिन्न सामाजिक संगठनों, प्रबुद्ध नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। सभी ने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

यह भी पढ़ें 👉  किताबों के बस्ते के साथ घर लौटे बच्चे, पर हाथों में ऐसा क्या था जिसने बदल दी लालकुआं की सुबह?

अंतिम संस्कार विवरण:

  • दिनांक: 9 सितम्बर 2026
  • समय: प्रातः 10:00 बजे
  • स्थान: पाइन्स घाट, तल्लीताल (नैनीताल)

शोकाकुल परिवार:

  • सतीश कुमार भट्ट ( पुत्र), इंस्ट्रूमेंट विभाग, आईटीसी पेपर मिल) | दूरभाष: 9520513629
  • दीपा भट्ट (पुत्री)
  • शोभा भट्ट (पुत्री)
  • एवं समस्त भट्ट परिवार

परमपिता परमेश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में मोक्ष एवं परम शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस दारुण दुःख को सहन करने की शक्ति व धैर्य दें।

|| ॐ शांति शांति शांति ||

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad