बिंदुखत्ता में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत में उमड़ा कार्यकर्ताओं का जनसैलाब

ख़बर शेयर करें

 

बिंदुखत्ता में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत में उमड़ा कार्यकर्ताओं का जनसैलाब

लालकुआं विधानसभा में कांग्रेस को मजबूत बनाने और प्रदेश में सरकार गठन का लिया संकल्प

लालकुआं/बिंदुखत्ता।
बीना जोशी के बिंदुखत्ता स्थित कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदीप बथ्याल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष, प्रकाश कापड़ी तथा महिला कांग्रेस की नवनियुक्त कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जया कर्नाटक के प्रथम बार लालकुआं-बिंदुखत्ता आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

यह भी पढ़ें 👉  राजधानी के मंच पर अचानक क्यों गूंजा लालकुआँ का नाम? देश के दिग्गज उद्योगपतियों ने नगर पंचायत अध्यक्ष सहित इन विभूतियों को किया सम्मानित

इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर लालकुआं विधानसभा में कांग्रेस पार्टी का विधायक विजयी बनाने तथा प्रदेश में कांग्रेस की सरकार स्थापित करने के लिए पूरी ताकत और मेहनत से कार्य करने का संकल्प लिया।

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की एकजुटता ही कांग्रेस की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा और जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच लगातार संघर्ष किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली के शीर्ष उद्योगपतियों को अचानक क्यों सौंपी गयी यह अलौकिक पुस्तक? 'आदि शक्ति माँ अवंतिका' की गाथा के साथ मिला देवभूमि का पावन बुलावा

कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरेंद्र बोरा सहित अनेक वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान शेखर जोशी, कुंदन सिंह मेहता, प्रमोद कॉलोनी, राजेंद्र खनवाल, मीना कपिल, रजनी, सरस्वती ऐरी, राधा दानू, ममता भट्ट, उर्मिला धामी, दीपा बिष्ट, चंपा चीलवाल, राधा आर्य, मंजू जोशी, किरण जोशी, आशु जोशी, रमेश जोशी, हंसी बहुगुणा, डॉ. ललित जोशी, पुष्पा तिवारी, पुष्पा जोशी, मुन्ना बिष्ट, त्रिलोक सिंह मंटू, विनोद बिष्ट, चन्दन बोरा, मीना बोरा, ममता, शीला पाण्डे, कमला पलड़िया, गीता जोशी, दीपा पाण्डे, मुन्नी देवी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली के शीर्ष उद्योगपतियों को अचानक क्यों सौंपी गयी यह अलौकिक पुस्तक? 'आदि शक्ति माँ अवंतिका' की गाथा के साथ मिला देवभूमि का पावन बुलावा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad