उत्तराखंड सांस्कृतिक महोत्सव खटीमा में उमड़ी भीड़। रंगारंग कार्यक्रमो ने सभी का मनमोह लिया

ख़बर शेयर करें

 

उत्तराखंड सांस्कृतिक महोत्सव खटीमा में उमड़ी भीड़।
रंगारंग कार्यक्रमो ने सभी का मनमोह लिया

खटीमा/हल्द्वानी। रिम्पी बिष्ट
मनीषा धामी सीनियर में व निहारिका जूनियर नृत्य प्रतियोगिता की विनर बनी, जबकि अभिजीत राणा सीनियर और प्रियांशी जूनियर गायन प्रतियोगिता की विनर बनी।

खटीमा के रामलीला मैदान में राकेश डांस एकेडमी एवं सनातन परिवार द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित उत्तराखंड सांस्कृतिक महोत्सव में एकल नृत्य व एकल गीत प्रतियोगिता का भव्य रंगारंग आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने व देखने भारी भीड़ उमड़ी।

इस दौरान उत्तराखंड के अतिरिक्त उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा के कलाकारों ने भी प्रतिभाग कर अपने प्रदर्शन से सभी को अचंभित किया।

इस दौरान क्लासिकल, सेमी क्लासिकल, पंजाबी, राजस्थानी, आसामी, उत्तराखंडी, देशभक्ति व लोकगीत संगीत में कलाकारों ने अपने हुनर का अद्वितीय प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों ने अपने स्वरों एवं नृत्य का दिव्य जादू बिखेरा।
इस अवसर पर विभिन्न स्कूल के प्रतिभाशाली बच्चों ने समूह नृत्य के माध्यम से चार चांद लगाए।

यह भी पढ़ें 👉  अयोध्या से लालकुआँ पहुंची एक दिव्य अनुभूति, अवंतिका शक्तिपीठ में सदियों पुरानी धूनी के पुनरुद्धार के पीछे छिपा है कौन सा आध्यात्मिक रहस्य?

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, भारत विकास परिषद अध्यक्ष दीपक बत्रा, व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, लायंस क्लब के पूर्व अध्यक्ष सुनील रैदानी, समाजसेवी राज अग्रवाल एवं केसर पारूथी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ करते हुए आयोजको की भूरी-भूरी प्रशंसा की, और अपने वक्तव्य में उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से उत्तराखंड व सनातन संस्कृति का संरक्षण होता है, और प्रतिभागियो को हुनर दिखाने के लिए एक बड़ा प्लेटफार्म मिलता है, और उनकी विशिष्ट पहचान बनती है। उन्होंने इस तरह के कार्यक्रमो को प्रोत्साहित करने का आह्वाहन भी किया।

यह भी पढ़ें 👉  अयोध्या से लालकुआँ पहुंची एक दिव्य अनुभूति, अवंतिका शक्तिपीठ में सदियों पुरानी धूनी के पुनरुद्धार के पीछे छिपा है कौन सा आध्यात्मिक रहस्य?

 

यहां दो चरणों में आयोजित प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग की नृत्य प्रतियोगिता में मनीषा धामी विनर बनी जबकि मनीषा उपाध्याय और नव्या क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। जूनियर वर्ग की नृत्य प्रतियोगिता में निहारिका विनर बनी व नंदनी को दूसरा और जाह्नवी को तीसरा स्थान हासिल हुआ। गायन प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में अभिजीत राणा विनर बने, जबकि राजुल और खुशाल सिंह क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग गायन प्रतियोगिता में प्रियांशी विजेता बनी, अदिति थुवाल ने दूसरा व और हर्ष को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। गायन प्रतियोगिता के निर्णायक- निर्मल कुमार जोशी(हल्द्वानी) एवं नृत्य प्रतियोगिता के निर्णायक अशोक कुमार भारद्वाज(शाहजहांपुर) थे।
मंच संचालन- से शमां बांधने की मुख्य भूमिका हल्द्वानी के रिम्पी बिष्ट व पंकज गोस्वामी ने निभाई। कार्यक्रम आयोजक राकेश कुमार रॉक्सी एवं पं.भानु प्रकाश तिवारी(शास्त्री) ने निर्णायक मंडल के सदस्यों, आमंत्रित अतिथियों एवं प्रतिभागियों के अभिभावकों को धन्यवाद ज्ञापित किया एवं कहा कि वह निरंतर क्षेत्र की प्रतिभाओं को खोज कर उन्हें सही मंच देने का प्रयास करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर करना व उनका सर्वांगीण विकास करना ही कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है।
यहां मुख्य रूप से एलायंस क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर जितेंद्र पारूथी, पूर्व मिसेज कुमाऊँ कोमल थापा,
मधु शर्मा, सीके बिष्ट, प्रेमिता मारक, दीपा चड्ढा, कमल गहतोड़ी, प्रीति धौनी, ज्योति बिष्ट, आशा भंडारी,संगीता गोबारी,गीतू ममता चुफाल, राहुल कुमार, बिट्टू टाइगर और वीरेंद्र कुमार आदि रहे।