दिव्यांगजनों के पुनर्वास की अलख जगा रहा धीमहि सेवा केंद्र

ख़बर शेयर करें

 

झाझरा स्थित दिव्यांग सेवा केंद्र में परामर्श एवं पुनर्वास सेवाएं निरंतर जारी, जून में सात दिवसीय ग्रीष्म शिविर प्रस्तावित

देहरादून।
सक्षम के अंतर्गत संचालित धीमहि प्रकल्प दिव्यांग सेवा केंद्र झाझरा में दिव्यांगजनों के पुनर्वास एवं परामर्श सेवाओं का कार्य निरंतर गतिमान है। केंद्र पर पहुंचे कई दिव्यांगजनों एवं उनके परिजनों को विशेषज्ञों द्वारा आवश्यक परामर्श एवं पुनर्वास सेवाओं से लाभान्वित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली के शीर्ष उद्योगपतियों को अचानक क्यों सौंपी गयी यह अलौकिक पुस्तक? 'आदि शक्ति माँ अवंतिका' की गाथा के साथ मिला देवभूमि का पावन बुलावा

सेवा केंद्र पर निरंतर सेवाएं दे रहे सक्षम के प्रांत युवा प्रमुख कमल पंत द्वारा जनपद के विभिन्न दिव्यांगजनों से लगातार संपर्क किया जा रहा है तथा उन्हें सेवा केंद्र तक पहुंचने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

इस दौरान विगत 20 वर्षों से दिव्यांग पुनर्वास के क्षेत्र में कार्यरत विशेषज्ञ एवं सक्षम के प्रांत सहसचिव अनंत प्रकाश मेहरा ने दिव्यांगजनों के माता-पिता को विशेष परामर्श सेवाएं प्रदान कीं। साथ ही दिव्यांगजनों को पुनर्वास संबंधी विभिन्न गतिविधियों से भी लाभान्वित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  राजधानी के मंच पर अचानक क्यों गूंजा लालकुआँ का नाम? देश के दिग्गज उद्योगपतियों ने नगर पंचायत अध्यक्ष सहित इन विभूतियों को किया सम्मानित

संगठन की ओर से जनपद देहरादून में निवासरत सभी सक्षम दायित्वधारियों से आग्रह किया गया है कि वे प्रत्येक रविवार को सेवा केंद्र में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें, जिससे अधिक से अधिक दिव्यांगजन लाभ प्राप्त कर सकें।

यह भी पढ़ें 👉  रानीबाग में छिपा ब्रह्मांडीय रहस्य: 36 वर्षों के घोर सन्नाटे को चीरकर जब पुष्पभद्रा तट पर उतरे साक्षात त्रिदेव!

इसके अतिरिक्त आगामी जून माह में दिव्यांगजनों के लिए सात दिवसीय दिव्यांगजन ग्रीष्म शिविर आयोजित करने की योजना भी प्रस्तावित है। इस शिविर में दिव्यांगजनों को पुनर्वास गतिविधियां, खेलकूद, विशेष शिक्षा तथा अन्य महत्वपूर्ण प्रशिक्षण एवं सेवाओं से लाभान्वित किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad