लालकुआं/चित्रशिला घाट। पावन चित्रशिला घाट का कण-कण आज गहरे सन्नाटे और असहनीय शोक में डूबा नजर आया। फिजाओं में सिर्फ सिसकियों की गूंज थी और घाट पर मौजूद हर आंख आंसुओं से भीगी हुई थी। जब जनसेवा की मुखर आवाज़ और युवा व्यापारिक चेतना के सशक्त हस्ताक्षर, वार्ड संख्या 4 (आज़ाद नगर) निवासी 35 वर्षीय दिनेश लोहनी की अंतिम यात्रा यहां पहुंची, तो उपस्थित जनसमुदाय का कलेजा कांप उठा। जिस हंसमुख और ऊर्जावान युवा के चेहरे पर कल रात तक जीवन की चमक थी, आज उसी को सजल नयनों से अंतिम विदाई दी जा रही थी।
नियति का यह क्रूर फैसला हर किसी को स्तब्ध कर गया। बीती रात अचानक दिनेश की तबीयत बिगड़ने पर बदहवास परिजन उन्हें आनन-फानन में बरेली के उच्च चिकित्सालय ले गए। अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष में जिंदगी और मौत के बीच सांसों का कड़ा संघर्ष चला, लेकिन चिकित्सकों के तमाम प्रयास निष्फल साबित हुए और आज तड़के हृदय गति रुकने से ज़िंदगी का वह चमकता कारवां हमेशा के लिए थम गया।
लोहनी परिवार के लिए यह वज्रपात असहनीय है। अभी पिछले ही वर्ष परिवार ने अपने पूज्य पिता व वरिष्ठ समाजसेवी स्वर्गीय आनंद बल्लभ लोहनी को खोने का गहरा दर्द झेला था। उस पुराने ज़ख्म के भरने से पहले ही, दिवंगत वरिष्ठ युवा कांग्रेसी नेता स्वर्गीय कीर्ति लोहनी के सबसे छोटे और अविवाहित अनुज दिनेश की इस आकस्मिक विदाई ने घर के आंगन को पूरी तरह वीरान कर दिया।
पंचतत्व में विलीन
आज प्रातः 10 बजे उनके निज निवास से निकली अंतिम यात्रा में भारी संख्या में शोकाकुल लोग शामिल हुए। जैसे ही पार्थिव देह पावन चित्रशिला घाट पहुंची, समूचा वातावरण मार्मिक क्रंदन और ‘दिनेश भाई अमर रहें’ की दबी सिसकियों से गूंज उठा। नम आंखों और भारी मन के बीच वैदिक रीति-रिवाजों के साथ उनकी पार्थिव देह को मुखाग्नि दी गई और वे अनंत यात्रा पर निकलते हुए पंचतत्व में विलीन हो गए।
इस हृदयविदारक घड़ी में घाट पर उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि व अंतिम विदाई देने वालों में प्रमुख रूप से:
हरेन्द्र बोरा, हेमवती नन्दन दुर्गापाल, सुरेन्द्र सिंह लोटनी, पियूष मिश्रा, लक्ष्मण खाती, अभय तिवारी, पवन चौहान, विनोद श्रीवास्तव, राजू श्रीवास्तव, रविन्द्र यादव, चन्द्र शेखर जोशी, उमेश शर्मा, कमलेश चंदोला, मुकेश दुम्का, दीवान सिंह बिष्ट, धन सिंह बिष्ट, नारायण सिंह बिष्ट, हेमन्त पाण्डेय, योगेश उपाध्याय, नवीन पंत, दीप लोहनी, ईश्वरी पंत, दिनेश बोरा, गोपाल बोरा, विमल चौधरी, गोविन्द चौधरी, गोविन्द राणा, देवकी नन्दन भट्ट, योगेश पंत, गोपेश्वर पाण्डे, राजा बड़ौला, नन्दन सिह राणा, दीप नयाल, हरीश नैनवाल, भीम रावत, भरत जेठा, भगवान सिंह धामी, कैलाश लोहनी, नरेश चौधरी, राकेश गुप्ता, महेश चौधरी, कुलदीप मिश्रा, भुवन पांडे, कुलदीप जोशी, अशोक नेगी, वरुण पाठक, विनय रजवार, राजू रजवार, अमित अग्रवाल, चिंटू सपरा, पप्पू चमोली, सुनील गोयल, दिनेश गोयल, सोनू पाण्डे, देबू बिष्ट, शेखर पांडे, मुकुल आर्या, पंकज पाण्डे, योगेश रावत, सोनू भट्ट, मयंक शाह और सुरेश बिष्ट सहित क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
